NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मानखुर्द मे 17 साल के नाबालिग युवक ने चाकू की नोंक पर 27 साल की महिला से किया बलात्कार

मानखुर्द मे 17 साल के नाबालिग युवक ने चाकू की नोंक पर 27 साल की महिला से किया बलात्कार
  • आठ टीमें गठित कर फरार आरोपियों की तलाश के लिए भेजी गईं थी
  • , महिला और उसके दो बच्चे घर के सामने बैठे थे, आरोपी गिरफतार

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December 15, 2025, 08:55 AM

मुंबई : सोमवार शाम 4 बजे मानखुर्द में एक महिला के साथ जबरन बलात्कार की घटना सामने आई है। यह चौंकाने वाली बात है कि बलात्कारी नाबालिग उम्र 17 साल का है और उसने उसी इलाके की एक महिला उम्र 27 साल के साथ यह दरिंदगी की। जैसे ही इस तरह की दुष्कर्म की घटना की सूचना पुलिस को मिली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जोन 6 के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धवले और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मानखुर्द पुलिस स्टेशन में डेरा डाल दिया। स्थानीय मानखुर्द पुलिस की एक टीम सहित आठ टीमें गठित कर फरार आरोपियों की तलाश के लिए भेजी गईं।

घर में जबरन घुसकर किया कृत्य

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला और उसके दो बच्चे घर के सामने बैठे थे, तभी आरोपी युवक वहां से आ-जा किया करता था लेकिन महिला को इसका अंदाजा नहीं आया कुछ देर बाद महिला का पति काम पर चला गया तब महिला के दोनों बच्चे घर में चले गए और कुछ देर बाद महिला भी घर में चली गई।

युवक इसी मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और युवक ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से घबराई महिला ने जैसे ही युवक को भागते हुए देखा तो वह चिल्लाने लगी तभी वहां मौजूद लोगों ने महिला के घर दौड़ लगाई तब उन्हें घटना का अंदाजा लगा उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस और महिला के पति को सूचना दी।

यह खबर भी पढ़ें

एक सप्ताह में टकले हो रहे गांव के लोगों की बीमारी जानने पहुंची दिल्ली और चैन्नई की टीम

बाघ ने किया किसान पर हमला, लाठी, कुदाली से जान बचाई, देखें वीडियो

युवक का आपत्तिजनक वीडियो, युवा सेना की शिकायत, पुलिस कार्रवाई और युवक की माफ़ी.

दूसरे दिन क्षेत्र से ही गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई

मानखुर्द मे 17 साल के नाबालिग युवक ने चाकू की नोंक पर 27 साल की महिला से किया बलात्कार

घटना से मचे कोहराम को देखते हुए आरोपी द्वारा रातभर अपना मोबाइल फोन बंद रखने के कारण पुलिस को जांच में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पुलिस के विशेष प्रयासों से आरोपी को दूसरे दिन क्षेत्र से ही गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई।

पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर उक्त स्थान का पंचनामा किया तथा आरोपी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की उम्र को लेकर असमंजस की स्थिति होने के कारण पुलिस ने आरोपी के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी का वैद्यकीय परीक्षण कराया गया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस स्टेशन के 15 अधिकारी उपस्थित थे

आरोपी की तलाश हेतु झोन 6 के डीसीपी नवनाथ धवले, मानखुर्द पुलिस स्टेशन की महिला वरिष्ठ पी. आय. मधु घोरपडे, के मार्गदर्शन मे मानखुर्द पुलिस स्टेशन के पी.आय. दीपक शिखरे, पी. आय. हणमंत ओऊळकर, पी.आय. लीलाधर पाटिल सपोनी. गणेश वाघ सपोनी. दीपक दलवी, सपोनी. किरण आंबेकर, सपोनी संदीप पाटिल, सपोनी महेश सुर्वे, पो उ नि दिनेश शेळके, महिला पो उ नि. ज्योत्स्ना धोंडे सहित अन्य पुलिस स्टेशन के 15 अधिकारी उपस्थित थे।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *