By अरविंद जाधव, Newsfirst24.in
Published: December 20, 2025, 03:33 PM
Indian women and men associations became world champions of Kho-Kho competition
देश में दुगनी जीत का दुगना उत्साह

नई दिल्ली: भारतीय महिला और पुरुष खो-खो संघ ने विश्व कप उद्घाटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय महिला संघ ने नेपाल महिला संघ को 78-40 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, पुरुष टीम ने भी नेपाल को 54-36 से पराजित कर विश्व कप का ताज पहन लिया।
भारतीय संघ ने प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में ब्राज़ील, पेरू और भूटान जैसी टीमों को मात दी। क्वार्टर और सेमीफाइनल में टीम ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपनी शक्ति का परिचय दिया। फाइनल में नेपाल की चुनौती के बावजूद भारतीय टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
घरेलू खेल पर वर्चस्व कायम
फाइनल मुकाबले में भारतीय संघ के खिलाड़ी रामजी कश्यप ने शुरुआत में ही नेपाल के नरेश पुजारा को स्काई डाइव लगाकर पस्त कर दिया। इस प्रदर्शन से भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे राउंड तक भारतीय टीम ने 26-18 की बढ़त बना ली थी, जिसे अंत तक बरकरार रखा। नेपाल टीम भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक रवैये का सामना नहीं कर सकी।
इस ऐतिहासिक क्षण पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्तल और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जैसे दिग्गजों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
यह खबर भी पढ़ें
रायगढ़ पालकमंत्री विवाद: शिवसेना के प्रकाश देसाई ने दिया इस्तीफा, पालकमंत्री नियुक्त आदेश पर लगी रोक
महिला को जादू-टोना के शक में मूत्र पिलाया, चप्पलों की माला पहनाई, सलाखों से दागा
ट्रांसफर से परेशान पुलिस हवलदार सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मारी
पुरुष टीम के कप्तान प्रतीक वायकर और रामजी कश्यप के शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। घरेलू खेल पर यह जीत भारतीय खो-खो संघ के शानदार भविष्य की ओर संकेत करती है। खेल जगत से इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
भारतीय संघ की इस ऐतिहासिक जीत को देश सलाम करता है।















Leave a Reply