NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मीडिया पर नियंत्रण के खिलाफ लातूर में पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन

मीडिया पर नियंत्रण के खिलाफ लातूर में पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन

By मोमीन हारून 

Published: march 13, 2025, 05:08 PM

लातूर। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मीडिया निगरानी का कार्य एक निजी संस्था को सौंपने के फैसले के खिलाफ लातूर में पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई जिला शाखा लातूर के सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मीडिया पर नियंत्रण के खिलाफ लातूर में पत्रकारों का विरोध प्रदर्शनसरकार ने समाचार चैनलों, अखबारों और डिजिटल मीडिया की निगरानी का जिम्मा एक निजी संगठन को सौंपने का फैसला किया है, जिससे पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक देडे ने कहा कि यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है और सरकार विरोधी खबरों पर अप्रत्यक्ष सेंसरशिप लगाने का प्रयास है।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव अशोक हनमंते, शहर अध्यक्ष महादेव डोम्बे, जिला संगठक सुधाकर फुले, लिंबराज पन्हालकर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रमुख मोमिन हारून, नेताजी जाधव, शिवाजी कांबले, शेख खय्यूम, शरद राठौड़, विकास कांबले, अरुण कांबले, सुनील गुडे सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

यह खबर भी पढ़ें

छत्रपति संभाजीनगर | श्रद्धा चोपडे जूडो में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

नांदेड़ की शिक्षित महिला किसान बनी मिसाल: 1.5 एकड़ में 65 टन तरबूज उगाए

बुलढाणा: वन विभाग ने कर दिखाया! बिछड़े बाघ शावक और माँ का हुआ पुनर्मिलन

पत्रकार संघ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *