NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस

अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी
  • फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की ट्रोल आर्मी उनकी पत्नी अमृता फडणवीस को टारगेट कर रही है
  • कन्हैया कुमार ने फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान पर तंज कसा था
  • फडणवीस ने कहा कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, ऐसी टिप्पणी पर

By ANI , Newsfirst24.in

अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस

अमृता फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की रील्स पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ऐसे टिप्पणी की जिसे सुनकर देवेंद्र फडणवीस आग बबूला हो गए और उन्होंने कहा कांग्रेस को शर्म आना चाहिए ऐसे टिप्पणी करने वाले नेताओं के बयान पर। उन्होंने कहा कांग्रेस मेरी पत्नी को टारगेट कर रही है।

नागपुर में एक रैली में कन्हैया कुमार ने फडणवीस के धर्मयुद्ध वाले बयान पर तंज टिप्पणी करते हुए कहा कि “धर्म बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ बयानबाजी नहीं होनी चाहिए, खासकर तब, जब डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बना रही हों।“ इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई। इसके बाद कन्हैया कुमार के देवेंद्र फडणवीस ने आड़े हाथों लिया और उन पर जमकर बरसे।

फडणवीस ने कहा-कांग्रेस को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए

अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस

इस मामले में ANI को बयान देते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। मुझे इससे कोई हैरानी नहीं है। मेरी पत्नी और मैंने पिछले 5 सालों से बहुत कुछ सहा है। उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। उन्होंने मेरे खिलाफ सभी एजेंसियों को लगाया।

 मेरे बालों से लेकर मेरे खून तक की जांच की

फडणवीस ने आगे कहा उन्होंने मेरे बालों से लेकर मेरे खून तक की जांच की लेकिन मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। पिछले पांच सालों में जब कांग्रेस मेरे खिलाफ की गई किसी भी जांच में कुछ नहीं कर सकी तो उन्होंने मेरे खिलाफ व्यक्तिगत हमले शुरू कर दिए और उनकी ट्रोल आर्मी ने मेरी पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स पर गालियां देना शुरू कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें

ऐसे चुप हो जाओ जैसे अडवाणी चुप रहते हैं : इमरान प्रतापगढ़ी

सभ्य व्यक्ति को टिप्पणी पर शर्म आएगी

फडणवीस ने आगे कहा कि अगर कोई सभ्य व्यक्ति मेरी पत्नी के खिलाफ किए गए ट्रोल को देखेगा। तो उसे बहुत शर्म आएगी। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि यह देखते हुए कि हम राजनीति में हैं। हमें धैर्य रखना होगा और सच्चाई को परेशान किया जा सकता है। पराजित नहीं किया जा सकता है।

कन्हैया कुमार की इस टिप्पणी पर भड़के थे फडणवीस

अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस

नागपुर में एक रैली में कन्हैया कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एक ‘धर्मयुद्ध’ है। यह अच्छी बात है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म है।

इसके लिए मैं आज खड़ा हूं और भाषण दे रहा हूं। जो भी नेता धर्म बचाने की बात करता है। आपको उस नेता से केवल एक ही बात पूछनी चाहिए कि जो आपको धर्म बचाने की बात कर रहा है कि क्या आपका बेटा या बेटी धर्म बचाने की इस लड़ाई में हमारा साथ देगा?

कन्हैया ने आगे कहा कि क्या ऐसा होगा कि धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी होगी और आपके बच्चे ऑक्सफोर्ड कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे। अगर हमें धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएं।

यह खबर भी पढ़ें

झारखंड में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर , राहुल ने कहा पीएम की वजह से रुकवाया

ऐसा नहीं हो सकता कि हम धर्म बचाएं और उपमुख्यमंत्री की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएं। ऐसा नहीं हो सकता। मैंने भाजपा के एक दोस्त को हीं। मैंने कहा दोस्त धर्म बचाना है। तो चलो, नेताओं के बच्चे भी धर्म बचाएंगे। तो मेरा दोस्त बोला कि मोदी जी और योगी जी को बेटा-बेटी नहीं हैं। मैंने कहा- भतीजा है न, वो चलेगा न हमारे साथ धर्म बचाने के लिए।

हम इस होशियारी को समझने लगे हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा संगठित हो, शिक्षित हो, संघर्ष करो। हमने आपका नमक खाया है, आपके टैक्स के पैसे से हमने पढ़ाई की है, आंख फोड़कर हमने पीएचडी की है। अब हमको ये सियासत समझ में आती है, ये खेल समझ में आता है।

बीजेपी ने बयान की निंदा की

बीजेपी ने कन्हैया कुमार के बयान की निंदा की है। बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनवाला ने कन्हैया को नक्सली अफजल गुरु समर्थक बताया और उन पर अमृता फडणवीस पर हमला करके मराठी महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

फडणवीस ने छत्रपति संभाजीनगर में कहा था कि धर्म युद्ध के लिए तैयार रहें

फडणवीस ने 9 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर में कहा था कि राज्य में अब ‘वोट जिहाद’ शुरू हो गया है। अगर वे वोट जिहाद कर रहे हैं, तो हमें ‘धर्म-युद्ध’ के लिए तैयार रहना चाहिए। इसी बयान पर कन्हैया कुमार ने नागपुर में टिप्पणी की थी।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *