NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

रिद्धपुर में बड़ा हादसा टला: बच्चों को ले जा रही बस का पहिया निकला, परतवाड़ा डिपो की लापरवाही उजागर

रिद्धपुर में बड़ा हादसा टला: बच्चों को ले जा रही बस का पहिया निकला, परतवाड़ा डिपो की लापरवाही उजागर

By दुर्वास रोकडे, Newsfirst24.in

Published: February 16, 2025, 05:49 PM

▪ बच्चों की सहल के दौरान बड़ा हादसा होने से टला
▪ परतवाड़ा डिपो की अनदेखी से यात्रियों की जान खतरे में

अमरावती: परतवाड़ा डिपो की MH 14 AQ 6164 नंबर की बस, जो बच्चों को लेकर जा रही थी, उसका आज (16 फरवरी) रिद्धपुर के पास अचानक पहिया निकल गया। यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी, लेकिन सौभाग्यवश समय रहते सभी सुरक्षित रहे।

आठ दिनों में दूसरी घटना है

रिद्धपुर में बड़ा हादसा टला:  बच्चों को ले जा रही बस का पहिया निकला, परतवाड़ा डिपो की लापरवाही उजागरगौरतलब है कि यह परतवाड़ा डिपो की बसों के साथ पिछले आठ दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले, 9 फरवरी को परतवाड़ा से पुणे जाने वाली शिवशाही शयनयान (MH 14 LB 2344) बस का चिखली के पास पहिया निकल गया था। इस घटना के बाद तकनीकी विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया था, जबकि एक कर्मचारी को आरोप पत्र सौंपा गया था।

इन घटनाओं ने परतवाड़ा बस डिपो की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

हालांकि, बार-बार हो रही इन घटनाओं ने परतवाड़ा बस डिपो की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तकनीकी विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों की अनियमितता के लिए आगार व्यवस्थापक जीवन वानखडे जिम्मेदार हैं।

अब सवाल उठता है कि विभाग नियंत्रक निलेश बेलसरे क्या इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करेंगे? क्या यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर ठोस कदम उठाया जाएगा? यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की नजरें अब प्रशासन के अगले फैसले पर टिकी हैं।

यह खबर भी पढ़ें

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत, कई घायल – महाकुंभ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

वक्फ बोर्ड बंद कर सनातनी बोर्ड की स्थापना करें – नवनीत राणा

पति की यौन यातना सहन न कर पाने के कारण पत्नी ने की आत्महत्या

Connect YouTube channel

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *