NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, कई घंटे दहशत में रहे छात्र, देखें वीडियो

यूनविर्सिटी कैंपस में घ़सा तेंदुआ

By विक्रम ढोके, Newsfirst24.in

Published: December 24, 2024, 03:37 PM

यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, कई घंटे दहशत में रहे छात्र, देखें वीडियो

अमरावती।  महाराष्ट्र के अमरावती यूनिवर्सिटी कैंपस में तेंदुआ घुस आया। वह परिसर में बने हॉस्टल के पास तक पहुंच गया। जिसने भी उसको देखा उनके हाथ-पैर फूल गए। कैंपस में यह पहल घटना है जब वहां तेंदुआ आ गया। छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंम मचा गया। वडाली वन रेंज को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद उसे पकड़ा  और पिंजरे में कैद किया तब जाकर राहत की सांस ली।

रात में भी फैलाई थी तेंदुआ ने दहशत, कर्मचारी को हमला कर घायल किया

तेंदुआ यूनिवर्सिटी में सोमवार की रात में घुस गया था। उसे देखते ही वहां मौजूद कुत्ते ने भोंकना शुरू किया। इस पर उसने कुत्ते को हमला कर शिकार बना लिया। इसके बाद कैंपस में मौजूद एक कर्मचारी पर हमला किया। किसी तरह कर्मचारी अपनी जांच बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद वह हॉस्टल के पास कहीं छिप गया था। जहां से वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा।

यह खबर भी पढ़ें

रायगढ़ में पालकमंत्री पद को लेकर संग्राम, एनसीपी और शिवसेना ने अपने-अपने नेताओं के पोस्टर लगाए

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *