By पवन मराठे, Newsfirst24.in
Published: December 18, 2025, 05:40 PM
धुले। धुले जिले में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें तस्करों ने बिजली जनरेटर का इस्तेमाल करते हुए ‘पुष्पा’ स्टाइल में अवैध शराब की तस्करी की। धुले पुलिस की एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) टीम ने इस तस्करी को नाकाम करते हुए 16 लाख 17 हजार 600 रुपये की विदेशी शराब और एक आयशर वाहन जब्त किया है।
तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश

इस मामले में आरोपी चालक विकास सिंह नागेंद्र सिंह चौहान (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से दमन के भीमपुर इलाके में धर्मेशभाई की चाल में रहता है। आरोपी से एलसीबी टीम आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
सूचना के आधार पर कार्रवाई
एलसीबी पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरत बायपास रोड पर खानदेश कैंसर अस्पताल के सामने एक वाहन संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने वाहन को रोका और जांच में जनरेटर के भीतर छुपाई गई बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।
यह खबर भी पढ़ें
महिला को जादू-टोना के शक में मूत्र पिलाया, चप्पलों की माला पहनाई, सलाखों से दागा
सैफ का हमलावर: ‘खिलाड़ी’ बना पुलिस के लिए ‘अनाड़ी’, 35 टीमों की तलाश जारी
सैफ अली खान पर हमले में अपनो का हाथ तो नहीं, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी, 20 टीमें तलाश में जुटी
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
इस पूरी कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे और अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। एलसीबी निरीक्षक श्रीराम पवार के नेतृत्व में टीम ने बड़ी सतर्कता और रणनीति से यह ऑपरेशन पूरा किया।
अनोखा तरीका

तस्करों का यह तरीका पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला था। जनरेटर के भीतर शराब छुपाकर तस्करी करना न केवल योजना बद्ध था, बल्कि तस्करों के नेटवर्क की चतुराई को भी दर्शाता है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
धुले पुलिस की सतर्कता से तस्करी पर रोक
धुले एलसीबी की सतर्कता से इस बड़ी तस्करी पर रोक लगाई जा सकी। इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क है।











Leave a Reply