By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in
Published: December, 2025, 03:09 PM
मासाहेब जिजाऊ के जयकारे से क्षेत्र में हर्ष उल्हास का मौहोल
रायगढ़। अँकर…….स्वराज्य के लिए संघर्ष को बुलंद करने वाले स्वराज्य जननी, स्वराज्य संकल्पिका मा साहेब जिजाऊ की जयंती आज पाचाड़ रायगढ़ की पावन धरती पर बहुत ही उत्साहपूर्ण और शिवमय माहौल में मनाई गई।
पाचाड में जिजाऊ महल और समाधि स्थल पर शिवभक्त और असंख्य पर्यटक पहुंचे
मौजुद रहे. राज्य के हजारों शिव प्रेमी और विद्यार्थी जिजाऊ के चरणों में नतमस्तक नजर आये. जिजाऊ समाधि स्थल पर दर्शन के लिए स्कूली बच्चों की भीड़ भी देखी गई। जयंती के अवसर पर जिजाऊ समाधि स्थल को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस समय पुरा क्षेत्र मां साहेब जिजाऊ की जय, तुमचं आमच नात काय जय जिजाऊ जय शिवराय जैसे नारों से गूंज उठा।
इस समय मासाहेब जिजाऊ और छ.शिवाजी महाराज की सुंदर वेशभूषा में सजे विद्यार्थी ध्यान आकर्षित कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें
गांव में गायब भैंस को सीसीटीवी में खोज रहे थे, रिकॉडिंग में खुला गया भयानक राज
मोबाइल के लिए मना किया तो बेटे ने खुदकुशी की, पिता ने बेटे की लाश देखी तो उसी फंदे से फांसी लगा ली
महाकुंभ 2025 तीनों वैष्णव अखाड़ों का ऐतिहासिक छावनी प्रवेश
















Leave a Reply