NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

By Prayagraj BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December, 2024, 04:47 PM

Maha Kumbh 2025: How to join Kumbh? Where to register? Where is the accommodation facility? How much will it cost? See the answers to all the questions here

महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

प्रयागराज।  महांकुंभ 2025 प्रयागराज में  13 जनवरी से शुरू होने वाला है। इसके आयोजन के लिए यूपी में यद्ध स्तर की तैयारियां की जा रही हैं। साधुओं के आखड़ों की जगह फिक्स हो चुकी है। उनके भव्य पांडालों को बनाने की प्रक्रिया में भी लगातार तेजी आ गई है। 12 साल में एक बार होने वाले इस महाकुंभ में देश ही नहीं दुनियाभर से लोग शामिल होने आते हैं।

ऐसे में Newsfirst24.in ने इस महाकुंभ से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। महाकुंभ में शामिल कैसे हो सकते हैं? रजिस्ट्रेशन कैसे करवाना है? आपके रहने की व्यवस्था कहां है? उसकी बुकिंग कैसे होगी? आप आयोजन स्तर पर कैसे पहुंचेंगे? कौन सी ट्रेन ओर कौन सी फ्लाइट आपको मिलेगी।  किसके कितने पैसे लगेंगें। यह सभी जानकारियां आपको एक ही आर्टिकल में देने का प्रयास किया गयाा है। उम्मीद है इसे पढ़ने के बाद आपको कहीं और जाानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

महाकुंभ मेला 2025 कहां है?

12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ यूपी के प्रयागराज में है। इसे पहले इलाहाबाद नाम से जाना जाता था। जिसमें योगी सरकार ने नया नामकरण कर प्रयागराज रखा। महाकुंभ 2025 का आयोजन गंगा और यमुना के संगम पर होगा। इसके लिए महाकुंभ जिला घोषित कर दिया गया है।

महाकुंभ 2025 कब से शुरू होगा और कब तक चलेगा? (When will Maha Kumbh 2025 start and how long will it last?)

महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

प्रयागराज में  महाकुंभ की शुरूआत 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।  यह 45 दिनों यह महाकुंभ चलने वाला है। जिसमें अलग-अलग तारीखें में साही स्नान होंगे। पहला साही स्नान 13 जनवरी के आयोजित किया गया है। जिसे मुख्य स्नान कहा जाता है।

महाकुंभ कितने साल में आता है? In how many years does Maha Kumbh come?

महाकुंभ  12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन किया जाता है।

महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान कब है? When is Amrit Snan in Maha Kumbh 2025?


महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

अमृत स्नान में सबसे पहले साधु-संत लोग स्नान करते हैं। विशेष नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति की वजह से अमृत स्नान का महत्त्व काफी ज्यादा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में अमृत स्नान का जल काफी चमत्कारी और लाभकारी होता है।

पहला अमृत स्नान 13 जनवरी, दूसरा अमृत स्नान 14 जनवरी, तीसरा अमृत स्नान 29 जनवरी, चौथा अमृत स्नान 3 फरवरी, पांचवां अमृत स्नान 12 फरवरी और आखिरी अमृत स्नान 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

कुंभ मेले और महाकुंभ में क्या अंतर है? यह महाकुंभ क्यों खास है? When is Amrit Snan in Maha Kumbh 2025?

कुंभ मेले का आयोजन देश में तीन स्थानों- हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है, जबकि महाकुंभ विशेष रूप से 12 साल में एक बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किया जाता है।

महाकुंभ हर 12 साल में ही क्यों बनाया जाता है  Why is Maha Kumbh held only every 12 years?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसान समुद्र मंथन निकले  अमृत कलश को लेकर देवताओं और असुरों के बीच कुल 12 दिनों तक युद्ध चला था। ऐसा माना जाता है कि ये 12 दिन मनुष्यों के लिए 12 वर्षों के बराबर हैं। ऐसे में हर 12 साल में एक बार अलग-अलग स्थानों पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।


महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए
 क्या प्रयागराज में एयरपोर्ट है? Is there an airport in Prayagraj?

प्रयागराज  में एक एयरपोर्ट है। लेकिन देश के कई शहरों से यहां सीधी उड़ान नहीं है। ऐसे में आप जहां भी रहते हैं वहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बड़े शहरों की फ्लाइट पकड़ सकते हैं। वहां से सीधी प्रयागराज की फ्लाइट मिल जाएगी।

यहां नियमित फ्लाइट चलाई जा रही है। कुंभ के आयोजन के समय फ्लाइट के जयादा से ज्यादा फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।

प्रयाग राज के पास का एयरपोर्ट कौन सा है?

आप देश के किसी भी शहर से वाराणसी  जो  प्रयागराज से 120 किमी है और लखनऊ जो  200 किमी दूर है। यहां की फ्लाइट भी ले सकते हैं। इसके बद यहां से टैक्सी, बस आदि साधनों से प्रयागराज पहुंच सकते हैं।

प्रयागराज ट्रेन से कैसे पहुंचे how to reach prayagraj by train


महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

अगर आप ट्रेन से प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं तो आप देश के किसी भी कोने से ट्रेन लेकर वहां पहुंच सकते हैं। ट्रेन से प्रयागराज पहुंचना आसान प्रयागराज  भारतीय रेलवे के उत्तर-मध्य मंडल का मुख्यालय है, और यह लगभग हर बड़े शहर और राज्य से जुड़ा हुआ है।

यह देश के कई प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेनें चलती हैं। महाकुंभ के समय कुछ नई ट्रेने भी चलाई जा रही हैं। जिनके समय और ट्रेनों की जानकारी आप रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से ले सकते हैं।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ कितनी दूरी पर है How far is Maha Kumbh from Prayagraj railway station

प्रयागराज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ का स्थान मात्र 2 किमी ही दूर रह जाता है। जिसे आप आसानी से टैक्सी या सामूहिक वाहनों में बैठकर पहुंच सकते हैं। सामान्य दिनों में टैक्सी का किराया करीब 50 से 100 रुपए लगता है जबकि सामूहिक वाहनों में बैठकर जाने पर 10 से 20 रुपए लगते हैं।

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh 2025: बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों से ठगी, देखिए फर्जी वेबसाइट की सूची

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की तैयारी

Mahakumbh 2025: योगीजी, देखो गंगा मैली ! महाकुंभ से पहले प्रयागराज की जमीनी हकीकत

सड़क मार्ग से प्रयागराज कैसे पहुँचें? How to reach Prayagraj by road?


महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

अगर आप सड़क मार्ग से प्रयागराज यूपी के किसी भी शहर से पहुंच सकते हैं। प्रयागराज कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा दिल्ली से भी सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचा जा सकता है।

प्रयागराज शहर NH-2 पर पड़ता है, जो दिल्ली से कोलकाता तक है। आगरा से प्रयागराज के लिए बसें भी चलती हैं।

महाकुंभ में कैसे शामिल हों? क्या रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है? महाकुंभ में रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं

How to participate in Maha Kumbh? Is registration mandatory? How to register for Maha Kumbh

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसलिए यहां आने के पहले रजिस्ट्रेशन करव लें। इसे आप घर बैठे करवा सकते हैं।

इसके लिए भारतीय नागरिक प्रज्ञान मिशन की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट, mahakumbh.in पर जाकर भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ध्यान रखें फर्जी वेबसाइट से बचें।

महाकुंभ 2025 में रुकने की व्यवस्था कैसे करें? टेंट सिटी में कैसे बुक करवाएं How to arrange accommodation at Maha Kumbh 2025?


महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

महाकुंभ 2025 में रुकने के लिए वैसे तो प्रयागराज में कई निजी होटल हैं। जिसे ऑन लाइन देखा जा सकता है। यदि आप मेला स्थल पर रुकना चाहते हैं तो प्रशासन ने यहां टेंट सिटी बनाई है।

IRCTC ने महाकुंभ ग्राम के नाम से संगम नगरी प्रयागराज में एक टेंट सिटी बसाई है। यह टेंट सिटी सेक्टर 25, अरैल रोड, नैनी, प्रयागराज में स्थित है। यहां आपको आरामदायक और सुविधाजनक रूम मिलेंगे, जो आपके ठहरने का अनुभव और भी अच्छा बना देंगे।

टेंट सिटी में रूम बुक करने के लिए, आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या Customer Support Number 1800110139 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आप ग्रुप बुकिंग करना चाहते हैं, तो आप mahakumbh@irctc.com पर मेल भी कर सकते हैं।

टेंट सिटी में रूम की कीमत कितनी है? How much does a room cost in a tent city?

टेंट सिटी में दो तरह के रूम उपलब्ध हैं – सुपर डिलक्स और विला। सुपर डिलक्स रूम का किराया 2 लोगों के लिए ₹16,200 + 18% GST है, जिसमें नाश्ता, लंच और डिनर शामिल है। अगर आप विला बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹18,000 + 18% GST चुकाने होंगे, जिसमें भी नाश्ता, लंच और डिनर शामिल है।

अतिरिक्त बेड लेने पर कितना पैसा लगेगा? How much will it cost to take an extra bed?


महाकुंभ 2025: कैसे शामिल हों कुंभ में? कहां रजिस्ट्रेशन करवाएं? रुकने की व्यवस्था कहां है? कितना खर्च होगा? सभी सवालों के जवाब यहां देखिए

यदि आपको अतिरिक्त बेड की आवश्यकता होती है, तो सुपर डिलक्स में ₹5,000 और विला में ₹7,000 का शुल्क लगेगा। प्रमुख स्नान के दिन बुकिंग कम से कम 3 दिन के लिए करनी होती है, ताकि आपको पूरी सुविधा मिले। इस दौरान, रूम में दो बड़े और 6 साल से कम उम्र के बच्चे रह सकते हैं, या 11 साल से कम उम्र के दो बच्चे भी रह सकते हैं।

टेंट सिटी में क्या बच्चों के रुकने के भी पैसे लगेंगे? Will it cost money for children to stay in the tent city?

टेंट सिटी में आप 6 साल तक के बच्चे को मुफ्त में अपने रूम में रख सकते हैं। अगर आपको अतिरिक्त बेड की जरूरत हो, तो उसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा, प्रमुख स्नान के दिनों में बुकिंग कम से कम तीन दिन की होनी चाहिए। अगर आप एक ग्रुप के साथ महाकुंभ में जा रहे हैं, तो आपको ग्रुप बुकिंग पर डिस्काउंट भी मिल सकता है।

 

Connect YouTube channel

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *