By वसीम शेख, Newsfirst24.in
Published: December, 2025, 04:47 PM

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के हिवरा आश्रम में स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर कल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कर्मयोगी संत स्वर्गीय शुकदास महाराज द्वारा स्थापित विवेकानंद आश्रम की परंपरा के तहत हर साल आयोजित किया जाता है।
200 क्विंटल पूरियां, 100 क्विंटल बैंगन की सब्जी और 4,200 लीटर तेल का उपयोग
हर साल की तरह इस बार भी 40 एकड़ खेत में 2 लाख श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। महापंगत की तैयारियां दो दिन पहले से शुरू हो चुकी हैं। इस आयोजन में 200 क्विंटल पूरियां, 100 क्विंटल बैंगन की सब्जी और 4,200 लीटर तेल का उपयोग किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग इस महाप्रसाद की तैयारी में अपना योगदान देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें
गढ़चिरौली: विजय वडेट्टीवार ने कहा तीन पालकमंत्री होना चाहिए, तीनों अलग-अलग झंडा फहराएंगे
रायगढ़ पालकमंत्री विवाद: शिवसेना के प्रकाश देसाई ने दिया इस्तीफा, पालकमंत्री नियुक्त आदेश पर लगी रोक
एक सप्ताह में टकले हो रहे गांव के लोगों की बीमारी जानने पहुंची दिल्ली और चैन्नई की टीम
यह परंपरा 1965 से चली आ रही है
यह परंपरा 1965 में स्वर्गीय शुकदास महाराज द्वारा शुरू की गई थी, जो हर साल और भव्य होती जा रही है। अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख तक पहुंच चुकी है। इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।











Leave a Reply