NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Maharashtra BJP Candidates List 2024: महायुति ने महाराष्ट्र में 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, शिंदे के कई उम्मीदवारों के टिकट कटे

Maharashtra Assembly Elections महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की पहली 99 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें शिवसेना के गढ़ रहे क्षेत्र की पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम काटे गए हैं। शिंदे के इस गढ़ से अब भाजपा के उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे। रविवार को जारी इस सूची में बीजेपी के कुछ ऐसे नेताओं के भी नाम काट गए हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में संबंधित क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उनकी एंटी-एनकंबेंसी के नाम पर कुर्बानी ली गई है। शिंदे गुट के पांच सीटों पर भी इसी का हवाला देकर पुराने पारंपरिक नेताओं को टिकट नहीं दी गई।

 

शिवसेना वर्सेस शिवसेना से बचने के लिए लिया फैसला

इस सूची में ऐसी कई सीटें हैं जहां शिवसेना ने चुनाव लड़ा था। इस बार ये सीटें एकनाथ शिंदे की शिवसेना को छोड़नी पड़ी है। दरअसल, पांच ऐसी सीटें हैं, जिनपर शिवसेना वर्षों से लड़ती आ रही है। अब इन पर अगर शिवसेना यूबीटी अपने उम्मीदवार उतारती है तो यहां मुकाबला शिवसेना उद्धव और शिवसेना शिंदे गुट के बीच हो जाता है। मगर उम्मीदवार बदले अब मुकाबला बीजेपी और उद्धव ठाकरे गुट के बीच होगा।

 

यह सीटें शिंदे गुट से छिनी

अचलपूर, नालासोपारा, उरण, धुले शहर, देवली यहां सालों से शिवसेना अपने उम्मीदवार उतारती रही है। हालांकि तब शिवसेना एक ही थी अब वह दो गुटों में बट चुकी है। हालांकि इन सीटों पर उद्धव गुट की अधिक दावेदारी मानी जा रही है। जिस कारण भी यह फैसला लिया गया।

किन उम्मीदवारों को बदला गया

धुले से 2019 में शिवसेना के हिलाल माली धुले शहर से उम्मीदवार थे, उनकी जगह बीजेपी ने अनूप अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह अचलपूर से 2019 सुनीता फिस्के शिवसेना से चुनाव लड़ीं थी, इस बार यहां से अतुल तायडे को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। देवळी से 2024 सीट से बीजेपी ने राजेश बकाने को उम्मीदवार बनाया है। नालासोपारा विधानसभा सीट से 2019 में शिवसेना के प्रदीप शर्मा उम्मीदवार थे, वहीं इस बार बीजेपी के राजन नाइक यहां से प्रत्याशी हैं। उरण में 2019 में शिवसेना के मनोहर भोईर उम्मीदवार थे, अब यहां से बीजेपी ने महेश बाल्दी को उम्मीदवार बनाया है। नालासोपारा में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *