इलेक्शन डेस्क, महाराष्ट्र
संजय राउत- कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है
नाना पटोले- 25 से 30 सीटों के बंटवारे पर विवाद है, इसलिए फैसला नहीं हो पाया
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में जमकर विवाद चल रहा है। आपस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। यहां तक की दोनों दल के नेता एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल गांधी तक पहुंच गया।
नाना ने स्वीकारा कि सीट बंटवारे पर विवाद है

Maharashtra Election कांग्रेस- शिवसेना (यूबीटी) में 30 सीटों के बंटवारे पर विवाद, एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोले नेता
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने स्वीकारा कि सीट बंटवारा अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। क्यों कि महाराष्ट, की 25-30 सीटों पर विवाद चल रहा है। इस विवाद को उन्होंने सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को सुलझाने के लिए कुछ दिन पहले ही कहा था।
शिवसेना (यूबीटी) ने कहा पटाले होंगे तो बैठकों में शामिल नहीं होंगे
उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कहा कि नाना पटोले के कारण सीट बंटवारा नहीं हो पा रहा है। पार्टी ने यहां तक कह दिया कि अगर सीट बंटवारे की बैठक में नाना पटोले मौजूद होंगे तो वे इसमें शामिल नहीं होंगे।
राहुल गांधी तक पहुंची बात
संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र कांग्रेस आलाकमान सीट बंटवारे को लेकर फैसला नहीं ले पा रहा है। मैं कांग्रेस आलाकमान से बात करूंगा। इसके लिए मैं विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी बात करूंगा। कई सीटों पर फैसला हो चुका है। कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर फैसला नहीं हुआ है।
कांग्रेस की वजह से अटका है मामला -संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी दलों ने अपने नेताओं के साथ सीट बंटवारे को लेकर सहमति बना ली है। लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है। फिर उन बातों पर चर्चा होती है। ऐसे में निर्णय लेने में देरी हो रही है। एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच कोई बड़ा मतभेद नहीं है। लेकिन कांग्रेस के साथ कुछ सीटों पर मामला अटका हुआ है।
नाना हमारे साथी मगर कुछ सीटों पर संशय है
नाना पटोले के विवादित बयान पर राउत ने कहा मुझे नहीं पता, शिवसेना के साथ इस तरह का रवैया कोई नहीं रख सकता। नाना पटोले हमारे साथी हैं। लेकिन कुछ सीटों पर संशय है, उसे दूर कर लिया जाएगा।
शिवसेना ने 45 और कांग्रेस ने 18 पर दावा किया
इधर नाना पटोले ने कहा कि शिवसेना ने करीब 48 सीटों पर दावा किया है जबकि हमने (कांग्रेस) उनमें से 18 पर दावा किया है। 25 से 30 सीट को लेकर विवाद है। हमने अपने पार्टी के आलाकमान को इसकी जानकारी दे दी है और अब वहीं से जो फैसला होगा उसका पालन करेंगे। जब नाना पटोले से पूछा गया कि एमवीए में सीट बंटवारे पर होने वाली बैठक में अगर पटोले उपस्थित होंगे तो शिवसेना (यूबीटी) हिस्सा नहीं लेगी। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जानबूझकर इस कयास को ‘हवा’दी जा रही है।











Leave a Reply