NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र चुनाव: CM एकनाथ शिंदे ने भरा नामांकन

-नामांकन के पहले रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया देखे वीडियो

-80 में से 40 सीटों पर जीतने का लक्ष्य

Eknath Shinde News:  महाराष्ट्र की सबसे चर्चित सीट कोपरी पाचपाखाड़ी से सोमवार को शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री CM एकनाथ शिंदे ने नामांकन भरा।

नामांकन भरने के पहले उन्होंने ठाणे में एक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

CM Eknath Shinde Files Nomination: चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सीएम एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के कई नेता और कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। जिसमें कई नेता, विधायक और सांसद शामिल थे।

कोपरी पाचपाखाड़ी से जीतते आए हैं शिंदे

एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाड़ी सीट से लगातार जीतते आए हैं। और एक बार फि यहां से मुख्यमंत्री CM एकनाथ शिंदे ने नामांकन भरा हैं। उनके सामने उद्धव गुट के केदार दिघे चुनावी मैदान में हैं। शिवसेना नेताओं का कहना है कि एकनाथ शिंदे ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उन पर बालासाहेब ठाकरे और महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद है। कोई ताकत उनको यहां से हरा नहीं सकती।

Read more: धनंजय मुंडे ने अपनी लाडली बहनो के साथ जाकर भरा नामांकन देखें वीडियो-

कितना पड़ेगा उद्धव गुट का इफेक्ट

उद्धव ठाकरे से बगावत के बाद इस सीट से एकनाथ शिंद अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनको अपने आप को साबित करने की परीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि इसके पहले उद्धव गुट के सपोर्ट से वे चुनाव जीतते आए हैं। ऐसे में अब उद्धव गुट उनके विरोध में होगा।

एकनाथ शिंदे ने 80 उम्मीदवार उतारे 40 जीतने का लक्ष्य

एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र चुनाव में 80 उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें से कम से कम 40 सीट जीतने का लक्ष्य उन्होंने सेट कर रखा है। एमवीए और महायुति दोनों का सीट शेयरिंग फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है।

Read more:Digital Arrest आखिर क्यों पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल अरेस्ट पर चिंता जाहिर की, जाने कैसे हो रहा है यह फ्राड और कैसे इससे बच सकते हैं

One comment
Wednesday adams

Wow! What a news. Really I got updated with it. I just appreciate your work and love your writting style within your news articles. Keep it up 👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *