NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र के चुनावी रुझान शुरू:  महायुति को बढ़त, CM शिंदे-अजित पवार देवेंद्र फडणवीस आगे

By Election Desk, Newsfirst24.in

Published: November 23 , 2024, 10:20 AM

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई। शुरुआती रुझानों में महायुति के कई दिग्गज आगे चल रहे हैं। इसमें CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के दिन ही एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान है। 4 पोल में कांग्रेस गठबंधन यानी महाविकास अघाड़ी (MVA) और एक पोल में हंग एसेंबली की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें

“आज का राशिफल: अपने भविष्य को जानें और अपने दिन को बेहतर बनाएं! अपने राशि के अनुसार आज का भविष्यफल जानें।”23 नवंबर 2024 का राशिफल

नागपुर की सीटों के हाल एक नजर में

नागपुर दक्षिण-पश्चिम – पहली फेरी का परिणाम:

  1. देवेंद्र फडणवीस: 4,713 वोट
  2. प्रफुल्ल गुडधे: 2,467 वोट
  3. सुरेंद्र डोंगरे: 54 वोट
  4. उषा ढोक: 1 वोट
  5. ओपुल तागगाडगे: 0 वोट
  6. एड. पंकज शंभरकर: 1 वोट
  7. विनय भांगे: 53 वोट
  8. विनायक अवचट: 3 वोट
  9. नितिन गायकवाड़: 3 वोट
  10. एडवोकेट मेहमूद खान: 0 वोट
  11. विनोद मेश्राम: 1 वोट
  12. सचिन वाघाडे: 15 वोट
  13. नोटा: 78 वोट

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *