NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

चोरों का “नरेश” लगा मानखुर्द पुलिस के हाथ, 100 से अधिक मामले दर्ज हैं

चोरों का "नरेश" लगा मानखुर्द पुलिस के हाथ, 100 से अधिक मामले दर्ज हैं

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December30, 2024, 09:25 PM

The “King” of thieves has been caught by Mankhurd police, more than 100 cases are registered against him

चोरी का शतक पार कर चुका है

चोरों का "नरेश" लगा मानखुर्द पुलिस के हाथ

मुंबई: मानखुर्द पुलिस स्टेशन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी नरेश जयसवाल नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 50-60 नहीं बल्कि 100 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं इसलिए पुलिस दल के साथ नागरिकों के बीच भी इसकी काफी चर्चा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नरेश जयसवाल है और आरोपी नागरिकों का विश्वास हासिल कर उनका कीमती सामान लूटने में माहिर है।

एक “पहचान” में एक “लाख” का सोना गायब

22/12/2024 को मानखुर्द पुलिस स्टेशन के क्षेत्र संविधान चौक, लल्लूभाई कंपाउंड में शिकायतकर्ता रमेश पोल के साथ आरोपी का पाला पड़ा। हमेशा की तरह बातों में उलझकर आरोपी ने शिकायतकर्ता रमेश पोल के गले से २० ग्राम सोने की चैन सफाई की जिसकी कीमत 1लाख से ज्यादा है। शिकायतकर्ता ने मानखुर्द पुलिस स्टेशन में आरोपी नरेश जयसवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 524/24, 316 (2) 318 (4) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

मानखुर्द क्राइम ब्रांच की हो रही है प्रशंसा

चोरों का "नरेश" लगा मानखुर्द पुलिस के हाथ

घटना की गंभीरता को लेते हुए मानखुर्द क्राइम ब्रांच ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपियों की पुष्टि की, लेकिन आरोपियों के स्थान के बारे में ठोस जानकारी भी अपराध जांच शाखा के हाथ लग गई. चूँकि आरोपी एक शातिर है और कई अपराधों में शामिल था, इसलिए वह हमेशा अपना स्थान बदलता रहता था, कभी-कभी यह सूचना मिलती थी कि वह उल्हासनगर में है तो कभी वाशी में है।

मानखुर्द क्राइम ब्रांच टीम को पुष्टि हुई कि वह 28/12/2024 को फिर से पुलिस स्टेशन की हद में आ रहा है क्राइम ब्रांच ने फील्डिंग लगाकर उसे धर दबोचा।

“लंबा” रिकॉर्ड भेज सकता है उसे “लंबा”

मानखुर्द क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महाचोर नरेश से पूछताछ करते हुए भविष्य में इसी तरह की घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जांच की, तो पता चला कि उसने मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में इसी तरह धोखाधड़ी करके 100 से अधिक चोरी की थी।

यह भी पढ़ें

शादियों में नाबालिग द्वारा गहने चोरी की गैंग को एमपी से पकड़ा

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने खून से बनाई तस्वीर, कहां वह महानता की मिसाल थे

मुंबई बनता जा रहा है गुनहगारों के लिए सुरक्षित शहर

साथ ही यह जानकारी भी सामने आई कि वह ऐसे ही काम करके अपनी जीविका चलाता है। आरोपी नरेश की गिरफ्तारी से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में इस तरह के धोखाधड़ी अपराधों पर आंशिक रूप से अंकुश लगने की उम्मीद है। मानखुर्द पुलिस ने उसे कल अदालत में पेश किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस के लिए मानखुर्द क्राइम ब्रांच की वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सहारना की गई है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *