NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाविकास आघाड़ी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया ।

महाविकास आघाड़ी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया ।

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December07, 2024, 04:17 PM

महाविकास अखाड़ी ने  विधानसभा सदन में ईवीएम के खिलाफ जनता के संदेह की बात कही

महाविकास आघाड़ी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया ।

Members of the Maha Vikas Aghadi boycotted the swearing-in ceremony.

मुंबई : महाराष्ट्र विधानमंडल का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया है। इससे पहले सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया की गई, लेकिन इस प्रक्रिया में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने शपथ ली मात्र विपक्ष की महाविकास अखाड़ी ने शपथ ग्रहण करने से इनकार कर ईवीएम का मुद्दा उठाया हैं।

पहले दिन महाविकास अखाड़ी का विरोध

आज महाराष्ट्र विधानसभा के 288 विधायकों को शपथ दिलाई जानी थी, शपथ ग्रहण समारोह का राष्ट्रीय कांग्रेस, शिवसेना के उद्धव ठाकरे राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी ने शपथ समारोह का बहिष्कार किया और बाहर आकर मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा।

इसमें हम विधानसभा सदन में ईवीएम के खिलाफ जनता के संदेह को दर्शा रहे हैं और हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि सरकार को जल्द ही इस के बारे में सार्वजनिक खुलासा करना चाहिए। साथ ही सरकार ने सोलापुर जिले के मरकडवाडी चुनाव मतगणना के जांच प्रयोग में हुए दो सौ से अधिक नागरिकों को फंसाने का पाप भी किया है यह लोकतंत्र की हत्या है। इसलिए शपथ ग्रहण  में शामिल नहीं हुए।

जनता का संदेह दूर करना सरकार का काम

महाविकास आघाड़ी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया ।

विधानसभा सदस्य और कांग्रेस नेता विजय वडडेतिवार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतनी बड़ी जीत के बाद भी राज्यों में जनता में कोई उत्साह नहीं है। इसलिए,आम जनता के मन में इस जीत को लेकर काफी संशय है। और चुनाव आयोग लोगोंके मन में संदेह को दूर करना चाहिए।

विपक्ष लोकसभा और विधानसभा में दोगलापन करवाया अपना रहा है

महाविकास आघाड़ी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया ।

विपक्ष के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मीडिया में जवाब देते हुए कहा। कि विपक्ष लगातार दोगलापन कर रहा है।

लोकसभा में जितने और विधानसभा में हारने पर बुरा व्यवहार कर रहा है। हालाँकि, विपक्ष के लिए कुछ भी काम नहीं रहा है, उन्हें शपथ लेनी होगी क्योंकि जब तक वे सदस्य नहीं होंगे, वे विधानसभा में नहीं बैठ पाएंगे और सरकार के कामकाज में भाग नहीं ले पाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस को चुनाव के बाद क्यों याद आए राज ठाकरे, नए समीकरण की आहट

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *