By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: February 03, 2025, 02:31 PM
High speed Mercedes goes out of control at Mumbai airport, 5 people injured,

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गेट नंबर-1 के पास एक मर्सिडीज कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दो विदेशी नागरिकों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सहार पुलिस ने आरोपी चालक परशुराम चिंचोलप्पा दादानवरे (34) को गिरफ्तार कर लिया है और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक परशुराम चिंचोलप्पा दादानवरे एक यात्री को एयरपोर्ट पर छोड़ने आया था। उसने गेट नंबर-1 पर यात्री को उतार दिया और वापस लौटने लगा, लेकिन तभी उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार तेज रफ्तार में गेट नंबर-3 के सामने रैंप से टकरा गई, जिससे दो विदेशी नागरिक और तीन एयरपोर्ट स्टाफ घायल हो गए।
पुलिस का बयान

सहार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चालक ने गलती से ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार बेकाबू हो गई और हादसा हुआ।”
उन्होंने आगे बताया कि “घटना टर्मिनल-2 के पार्किंग क्षेत्र में हुई। चालक नवी मुंबई का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”
घायल कौन-कौन हैं?
- दो विदेशी नागरिक (कजाकिस्तान के निवासी) – नानावटी अस्पताल में भर्ती
- तीन एयरपोर्ट स्टाफ – कूपर अस्पताल में इलाज जारी
यह खबर भी पढ़ें
जब कुत्तों से डरकर तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई, देखें वीडियो
नागपुर सेंट्रल जेल: अंदर से लेकर बाहर तक नशे का कारोबार, बैरकों में हर जगह धुंआ-धुंआ
गंगाजल का वैज्ञानिक रहस्य: महाकुंभ में 28 करोड़ लोगों ने स्नान किया फिर ही क्यों मैली नहीं हुई गंगा
जांच और सुरक्षा उपाय
मुंबई पुलिस ने मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि चालक के नशे में होने की संभावना की जांच की जा रही है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “हम यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और पुलिस व अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।”
फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।











Leave a Reply