NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गढ़चिरौली में प्रीमियर लीग क्रिकेट मैचों का उद्घाटन मो. अजहरुद्दीन

गढ़चिरौली में प्रीमियर लीग क्रिकेट मैचों का उद्घाटन मो. अजहरुद्दीन
  • मराठी अभिनेत्री श्रुति मराठे और महाराष्ट्र के पूर्व विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार भी मौजूद रहे

By Naresh Sahare, Newsfirst24.in

Published: December 20, 2025, 09:34 PM

गढ़चिरौली। गढ़चिरौली में विजय वडेट्टीवार फैन्स क्लब द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट मैचों का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया। इस आयोजन में मराठी अभिनेत्री श्रुति मराठे और महाराष्ट्र के पूर्व विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार भी मौजूद रहे।

सही अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए

अजहरुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें सही अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इनसे जुड़े प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन न केवल खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का एक जरिया है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह खबर भी पढ़ें

गढ़चिरौली: विजय वडेट्टीवार ने कहा तीन पालकमंत्री होना चाहिए, तीनों अलग-अलग झंडा फहराएंगे

रायगढ़ पालकमंत्री विवाद: शिवसेना के प्रकाश देसाई ने दिया इस्तीफा, पालकमंत्री नियुक्त आदेश पर लगी रोक

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *