NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाकुंभ में हादसा: 38 से ज्यादा की मौत, 300 से अधिक घायल, प्रशासन की बड़ी विफलता उजागर

By Narendra puri, Newsfirst24.in

Published: December 29, 2025, 02:26 PM

Accident in Maha Kumbh: More than 38 dead, more than 300 injured, major failure of administration exposed

महाकुंभ में हादसा: 38 से ज्यादा की मौत, 300 से अधिक घायल, प्रशासन की बड़ी विफलता उजागर

प्रयागराज | सनातन आस्था के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले संगम क्षेत्र में भयावह भगदड़ मच गई। अब तक 38 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेक्टर-3 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। भीड़ का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालु आपस में धक्कामुक्की करने लगे, जिससे कई लोग गिर गए और भगदड़ मच गई। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि दम घुटने से कई श्रद्धालु मूर्छित हो गए और कुछ की मौत हो गई

प्रशासनिक तैयारियां ध्वस्त, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी

महाकुंभ के आयोजन के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की लागत से व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन यह हादसा दर्शाता है कि भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाएं पूरी तरह विफल रहीं।

  • ऑक्सीजन की कमी: दम घुटने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई।
  • अत्यधिक भीड़ नियंत्रण में असफलता: अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने के बावजूद प्रशासन ने कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की।
  • आपातकालीन सेवाओं की कमी: घायल श्रद्धालुओं को समय पर इलाज नहीं मिल सका।

क्या योगी सरकार इस विफलता की जिम्मेदारी लेगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो स्वयं संत परंपरा से आते हैं और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने की बात करते हैं, क्या वे इस भारी प्रशासनिक असफलता की जिम्मेदारी लेंगे?

  • क्या यह हादसा सरकार की लापरवाही का नतीजा नहीं है?
  • अगर पहले से चेतावनी थी, तो अतिरिक्त बल क्यों नहीं तैनात किए गए?
  • इतनी बड़ी भीड़ का सही आकलन क्यों नहीं किया गया?

पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने योगी से की बातचीत

भगदड़ की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दो बार फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी स्थिति पर चर्चा की और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

यह खबर भी पढ़ें

महाप्रसाद: 2 लाख लोगों ने एक साथ खाई 151 क्विंटल पूरियां और 101 क्विंटल बैंगन की सब्जी

अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला, अमृत स्नान स्थगित

अखाड़ा परिषद ने इस हादसे के बाद अमृत स्नान स्थगित करने का फैसला लिया है। साधु-संतों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम क्षेत्र की ओर जाने से बचें

क्या सिर्फ श्रेय लेना जानती है सरकार?

महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन को सफल बताने का श्रेय लेने वाली सरकार, क्या अब इस असफलता की जिम्मेदारी भी लेगी?

  • क्या भगदड़ रोकने की सही व्यवस्था नहीं की गई थी?
  • प्रशासन हादसे के बाद बेबस क्यों नजर आया?
  • क्या सरकार इस हादसे से सबक लेगी, या इसे नियति मानकर टाल दिया जाएगा?

प्रयागराज में मातम, कुंभ का पावन पर्व बना दर्दनाक हादसा

महाकुंभ, जो करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और अध्यात्म का केंद्र है, एक दुखद त्रासदी में बदल गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अस्पतालों में घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है। प्रशासन के दावों की पोल खोलती यह घटना भविष्य में बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की मांग करती है।

पीएम ने कहा कि महाकुंभ में सुचारू रूप से स्नान शुरू हो गया है

PM Modi on Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. पीएम ने कहा कि कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, लेकिन अब फिर से महाकुंभ में सुचारू रूप से स्नान शुरू हो गया है.

दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज की चुनावी सभा को संबोधन करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है. कई लोगों को चोटें भी आई हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

 

अफवाह से 1954 में 800 लोगों की मौत हुई थी

3 फरवरी 1954 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची थी। उस वक्त भगदड़ मच गई। इसमें लगभग 800 लोगों की मौत हो गई थी।

Connect YouTube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *