NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मुंबई बेस्ट बस हादसा अपडेट: ड्राइवर पर हत्या का मामला दर्ज, पुलिस की जांच में हुए नए खुलासे

मुंबई बेस्ट बस हादसा अपडेट: ड्राइवर पर हत्या का मामला दर्ज 1

By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in

Published: December10 , 2024, 07:47 PM

  • 7 लोगोंको की मृत्यु हुई और 42 लोग गंभीर रूप से घायल
  • ड्राइवर को इलेक्ट्रिक गाड़ी यानी कि EV चलाने का कोई अनुभव नहीं
  • इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए सिर्फ 10 दिन की ट्रेनिंग ली थी।

निर्दयी बस ड्राइवर को मिली 21 तक पुलिस रिमांड

Mumbai BEST bus accident update: Murder case filed against driver 1

मुंबई। सोमवार रात मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को हिला देने बस घटना ने पूरे मुंबई शहर में हाहाकार मचाया है। बेस्ट की एक बस 9:30 बजे कुर्ला में कई गाड़ियों और पैदल नागरिकों कुचला जिसमें 7 लोगोंको की मृत्यु हुई और 42 लोग गंभीर रूप से घायल है। बस ड्राइवर संजय मोरे ने गाड़ी पर अपना अपा खोया और इस वारदात को अंजाम दिया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में हुए BEST बस हादसे में एक नया मोड़ सामने आ गया है।

इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए सिर्फ कुछ दिन की ट्रेनिंग ली थी

पुलिस ने मंगलवार को दावा किया है कि 7 लोगों को कुचलने वाली BEST बस के ड्राइवर को इलेक्ट्रिक गाड़ी यानी कि EV चलाने का कोई अनुभव नहीं था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ड्राइवर मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने कथित तौर पर बताया कि उसने इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए सिर्फ 10 दिन की ट्रेनिंग ली थी।

पुलिस ने तुरंत संजय मोरे ड्राइवर को गिरफ्तार किया था

कल रात गाड़ी रुकने के बाद पुलिस ने तुरंत संजय मोरे ड्राइवर को गिरफ्तार किया और आज सुबह उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने अधिक जांच के लिए कोर्ट से रिमांड मिलने की दरखास्त की कोर्ट ने भी मामले की गंभीरता समझते हुए और इसके पीछे के कारण को लेकर पुलिस को 21 तारीख तक आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखने का रिमांड जारी किया है।

इस बीच बस का ब्रेक फेल होने की प्राथमिक चर्चा को लेकर परिवहन विभाग आर.टी.ओ. ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाड़ी की पूरी रात भर जांच की। आरटीओ अधिकारी के अनुसार यह बस सिर्फ तीन महीने पुरानी थी।

ड्राइवर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को लेकर था कंफ्यूज

हादसे वाली बस चलाने वाला ड्राइवर संजय मोरे एक कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर था और उसने हाल ही बेस्ट से जुड़ा था और यह उसकी पहली सवारी थी मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बस ने शुरू से ही स्पीड पकड़ ली थी और बस तेज रफ्तार से हल भी रही थी।

डिपो से कुछ दूर जाते ही अंबेडकर नगर के पास बस में रिक्शा कार और पैदल जा रहे लोगों को कुचलना शुरू कर दिया हद से बात जब आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने बस के ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को लेकर कन्फ्यूजन होने की बात पुलिस से कहीं इसलिए अब बेस्ट की नौकर भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

महाविकास आघाड़ी में कौन बनेगा विपक्ष का नेता पर तनातनी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मदद का ऐलान।

आज सुबह मुख्यमंत्री ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए घटना के प्रति अपना शौक जताया साथ ही बेस्ट को मृतक को 5 लाख की भरपाई ताबड़तोड़ देने का ऐलान किया। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराके इसके पीछे का कारण निकलने का वादा भी किया है।

मुख्यमंत्री ने जख्मी पर चल रहे अस्पताल में उपचार में भी स्वास्थ्य विभाग से बात की और जख्मी को पूरी सहायता करने का आदेश भी दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णविस यह भी कहा है कि बेस्ट परिवहन विभाग को सभी बसों की जांच कर ने को कहा है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *