शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी सख्त करवाई
By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 27 , 2024, 10:25 AM

मुंबई: नववर्ष के पूर्व संध्या पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।
31 दिसंबर को पूरे शहर में गश्त और वाहनों की जांच की जाएगी जिससे गंभीर मामलों को रोका जाएगा। साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दक्षिण क्षेत्र के ट्रैफिक डीसीपी प्रज्ञा झेंडे ने दी है। गौरतलब की मुंबई के दक्षिण क्षेत्र में जहां समुद्री तट है वहां पर हर साल नए वर्ष का स्वागत धूमधाम से मनाया जाता है और वहां भीड़ जमा होने कारण अनुचित घटना भी देखी जाती है।
यातायात पुलिस का आवाहन लोग एकसाथ भीड़ ना करें
डीसीपी ट्रैफिक प्रज्ञा झेंडे ने कहा कि हर साल की तरह मरीन ड्राइव पर लोग आतिशबाजी देखने के लिए जमा होते हैं दरअसल ऐसी कोई आतिशबाजी यहां होती नहीं लेकिन भीड़ जमा हो जाती है इसलिए लोगों से आग्रह है कि वह यहां इकट्ठा ना हो। साथ ही गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, चरनी रोड, गिरगांव चौपाटी, वालकेश्वर जैसे जगह पर नए साल का स्वागत जोर से मनाया जाता है इसलिए यहां भारी संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी साथ ही दिन रात यहां पर गश्त भी जारी रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें
“तीसरी मुंबई” बनाने की तैयारी, 124 गांव में आकार लेगी केएमसी न्यू टाउन
Mahakumbh 2025: योगीजी, देखो गंगा मैली ! महाकुंभ से पहले प्रयागराज की जमीनी हकीकत
महाराष्ट्र की सीमा पर सड़कों में घूमते दिख रहे हैं बाघ, देखें वीडियो
शहर के कई रास्तों पर किया जाएगा बदलाव

नए साल की पूर्व संध्या पर लोक ज्यादातर बेस्ट बसों का उपयोग करें साथ ही शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। टू व्हीलर से सफर कर रहे दोनों को हेलमेट अनिवार्य किया गया है वरना जुर्माना लगाया जाने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा हमने गश्त के मार्ग में बदलाव किया है इससे हमें नई जानकारी की उपलब्धि हुई है यह हमें पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाने में मदद करेगी।
पब और बीयर बार को देर रात 1:00 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी
नागरिकों अपील करते हुए शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं वरना सख्त कार्रवाई करने का इशारा भी उन्होंने दिया है। डीसीपी ट्रैफिक ने आगे कहा है राज्य सरकार ने पब और बीयर बार को देर रात 1:00 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी है इससे कोलाबा के गेटवे ऑफ इंडिया पर असर होने की संभावना है। इस कारण हमने कई मार्गों में बदलाव किया है और इसके लिए जल्दी हम सूचना जारी करने वाले हैं।











Leave a Reply