नागपुर महाल हिंसा मामला: मुख्य आरोपी फहीम खान न्यायिक हिरासत मे
नागपुर के महाल इलाके में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी सहायक सरकारी वकील मेघा बुरंगे ने दी।
फहीम खान ने पुलिस हिरासत में तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। उसके वकील के माध्यम से यह जानकारी अदालत को दी गई। इस पर अदालत ने उसे मेडिकल जांच कराने और सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी।
इस मामले में फहीम खान की पुलिस हिरासत को लेकर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। सहायक सरकारी वकील मेघा बुरंगे ने बताया कि अगली सुनवाई में इस पर निर्णय लिया जाएगा।















Leave a Reply