केरल तक पहुँचा महाराष्ट्र का स्वाद, महिला किसान की मेहनत रंग लाई
By कुवरचंद मंडले, Newsfirst24.in
Published: march 13, 2025, 01:35 PM
नांदेड़। नांदेड़ जिले के नायगांव तहसील के शेलगांव छत्री में रहने वाले एक शिक्षित किसान दंपति ने खेती में नई मिसाल कायम की है। सागरबाई दिलीप सालेगये और उनके पति दिलीप सालेगये ने महज डेढ़ एकड़ जमीन में 65 टन तरबूज (कलिंगड़) उगाया, जिसे केरल तक निर्यात किया गया। इस खेती से उन्हें छह लाख रुपये की सीधी कमाई हुई।
खेती से आत्मनिर्भरता की ओर
शिक्षित होने के बावजूद नौकरी की तलाश करने के बजाय इस दंपति ने खेती को ही अपना पेशा बनाया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी लेकर वेंकट प्रजाति के तरबूज उगाए। उनके खेतों में उगे तरबूजों का वजन 6 किलो से अधिक था और गुणवत्ता भी बेहतरीन थी।
स्थानीय व्यापारी मेहबूब शेख ने इस उपज को 10 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा और इसे पाँच ट्रकों में भरकर केरल राज्य में भेजा, जहाँ महाराष्ट्र के तरबूज की माँग अधिक है और बेहतर कीमत भी मिलती है।
यह खबर भी पढ़ें
बुलढाणा: वन विभाग ने कर दिखाया! बिछड़े बाघ शावक और माँ का हुआ पुनर्मिलन
रायगढ़ : 26 गांवों में जल संकट, महिलाओं का आक्रोश, तहसील कार्यालय पर आमरण अनशन
यवतमाल: दिग्रस पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल
कड़ी मेहनत से मिली सफलता
सागरबाई दिलीप सालेगये ने बताया कि अगर किसान आधुनिक तकनीकों और सही फसलों का चुनाव करें, तो वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने किसानों को संदेश दिया कि खेती में मेहनत और नई पद्धतियों को अपनाकर अच्छी आमदनी संभव है।
गन्ना मिल भी कर रहे संचालित
खेती से अच्छी कमाई करने वाले इस दंपति ने अब गन्ना मिल भी शुरू की है, जिससे उनकी आमदनी और अधिक बढ़ रही है। उनकी सफलता से आसपास के किसान प्रेरित हो रहे हैं और जिलेभर में उनकी सराहना हो रही है।















Leave a Reply