NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

वक्फ बोर्ड बंद कर सनातनी बोर्ड की स्थापना करें – नवनीत राणा

वक्फ बोर्ड बंद कर सनातनी बोर्ड की स्थापना करें - नवनीत राणा

अमरावती, 15 फरवरी (हिं.स.)

भाजपा नेत्री नवनीत राणा ने वक्फ बोर्ड को समाप्त कर सनातनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जल्द मुलाकात करने की बात कही है। इस मांग के चलते राजनीतिक हलकों में गर्माहट बढ़ने के आसार हैं।

महाराष्ट्र में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण पर बनेगा कानून

महाराष्ट्र में लव जिहाद, धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार जल्द ही एक नया कानून लाने जा रही है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की गई है। यह समिति राज्य में लव जिहाद के मामलों का अध्ययन कर आवश्यक उपायों के साथ कानूनी मसौदा तैयार करेगी

राज्य में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले

नवनीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस कानून से बड़ी संख्या में लड़कियों को सुरक्षा मिलेगी। हमने कई पीड़ित लड़कियों की मदद की है और उन्हें वापस लाने में सफल हुए हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान लव जिहाद के आरोपी को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”

वक्फ बोर्ड खत्म कर सनातनी बोर्ड बनाने की मांग

नवनीत राणा ने वक्फ बोर्ड को खत्म कर उसकी जगह सनातनी बोर्ड बनाने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि “वक्फ बोर्ड ने करोड़ों की जमीन हड़प ली है, इसलिए इसे तुरंत भंग किया जाना चाहिए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही सनातनी बोर्ड का गठन होना चाहिए। मैं इस मांग को लेकर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करूंगी।”

किन राज्यों में पहले से लागू है लव जिहाद विरोधी कानून?

गौरतलब है कि भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे 9 राज्यों में लव जिहाद विरोधी कानून पहले से लागू है। अगर महाराष्ट्र में यह कानून बना तो यह इसे लागू करने वाला 10वां राज्य होगा। इससे पहले भाजपा नेता और मंत्री नीतेश राणे सहित कई हिंदू संगठनों ने भी इस कानून की मांग की थी।

लव जिहाद विरोधी समिति में कौन-कौन होंगे शामिल?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित इस विशेष समिति में निम्नलिखित अधिकारी शामिल होंगे:

  • पुलिस महानिदेशक (DGP) – अध्यक्ष
  • महिला एवं बाल कल्याण विभाग के सचिव
  • अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव
  • विधि एवं न्याय विभाग के सचिव
  • सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के सचिव
  • गृह विभाग के सचिव
  • गृह मंत्रालय के विधि सचिव

यह समिति राज्य में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के मामलों का अध्ययन कर अन्य राज्यों के कानूनों की समीक्षा करेगी और उचित समाधान सुझाएगी। साथ ही, कानूनी मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी भी इस समिति को सौंपी गई है

भाजपा सांसद अनिल बोंडे का समर्थन

भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने लव जिहाद विरोधी कानून के लिए गठित समिति के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई स्कूलों और कॉलेजों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर लगाम लगाना जरूरी है। मैं स्वयं इस समिति को कुछ सुझाव भेजूंगा। लव जिहाद के कारण कई लड़कियों का जीवन बर्बाद हो चुका है। सरकार को लव जिहाद के साथ लैंड जिहाद के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाना चाहिए।”

महाराष्ट्र में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, नवनीत राणा द्वारा वक्फ बोर्ड खत्म कर सनातनी बोर्ड बनाने की मांग से राजनीतिक माहौल गरमा सकता है। देखना यह होगा कि भाजपा सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और आने वाले दिनों में क्या निर्णय लिए जाते हैं।

Read Also 

पति की यौन यातना सहन न कर पाने के कारण पत्नी ने की आत्महत्या

नांदेड़ के एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल में लापरवाही का खुलासा: गंदगी और पीने के पानी की समस्या से छात्राएं घर लौटने को मजबूर

उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *