NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गरियाबंद में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 15 लाख के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों ने डाला हथियार,

गरियाबंद में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 15 लाख के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों ने डाला हथियार,

 पुलिस के ‘नई शुरुआत’ अभियान की बड़ी सफलता

– भालू डिगी मुठभेड़ के बाद कमजोर पड़े नक्सली, अब आत्मसमर्पण का सिलसिला शुरू
– छत्तीसगढ़ सरकार ने तीनों नक्सलियों पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था

Surrender of Naxalites in Gariaband: Three dreaded Naxalites with a reward of 15 lakhs laid down their arms,

By नरेश सहारे, Newsfirst24.in

Published: march 11, 2025, 01:21 PM

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। ओडिशा की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पहली बार बड़ी नक्सली सफलता हाथ लगी है। जिले में लंबे समय से सक्रिय तीन खूंखार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। खास बात यह है कि इन तीनों नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। आत्मसमर्पण करने वालों में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु और दो महिला नक्सली मंजुला उर्फ लखमी और सुनीता उर्फ जूमकी शामिल हैं। इन तीनों ने अपनी इंसास राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया।

गरियाबंद में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 15 लाख के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों ने डाला हथियार,आत्मसमर्पण के दौरान एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अमरेश मिश्रा और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने इसे ‘नई शुरुआत’ अभियान की बड़ी कामयाबी बताया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि भालू डिगी मुठभेड़ के बाद संगठन में हताशा का माहौल है, जिसके चलते वे मुख्यधारा में लौटने के लिए मजबूर हुए।

भालू डिगी मुठभेड़ से कमजोर पड़ा नक्सली संगठन

गौरतलब है कि 20 जनवरी को गरियाबंद के भालू डिगी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सीसी मेंबर चलपती और डिविजन कमांडर सत्यम गावड़े सहित कुल 16 नक्सली मारे गए थे, जिन पर कुल मिलाकर सवा 3 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद से गरियाबंद जिले में नक्सली संगठन पूरी तरह से बिखर चुका है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि भालू डिगी मुठभेड़ के बाद संगठन में डर का माहौल है। पुलिस की लगातार दबिश और नई शुरुआत अभियान के तहत चलाए जा रहे विश्वास बहाली कार्यक्रम ने नक्सलियों को हथियार डालने के लिए मजबूर कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के कारण बढ़े जमीन के दाम: यहां जमीन खरीदना सोने की खदान में निवेश जैसा सौदा

रायगड: राज्य के ठेकेदारों का आक्रोश, भुगतान न मिलने पर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बुलढाणा: संतोष देशमुख हत्याकांड और स्नेहल की दुर्घटना के खिलाफ जन आक्रोश मोर्चा

एसपी निखिल रखेजा की सराहना

आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने गरियाबंद एसपी निखिल रखेजा और उनकी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘नई शुरुआत’ अभियान के तहत अब तक कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और पुलिस इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

नक्सली संगठन में हड़कंप

तीन इनामी नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद इलाके के बाकी नक्सलियों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी कई नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ देने का भरोसा दिलाया है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *