NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की

नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की

By वसीम शेख, Newsfirst24.in

Published: December 08, 2025, 12:15 PM

  • महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के तीन गांव मे बाल झड़ने की बीमारी से लोग परेशान
  • पुरुष और महिलाओ के लगातार झड़ रहे हैं बाल 
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू की 
  • बोड़गाव,कालवाड़ और हिंगणा का मामला

नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की

New disease: Hair falls in seven days, people of three villages are troubled, health department started investigation

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के तीन गांव में ग्रामीणों को आजकल बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि यह कोई नई बीमारी है, महिला और पुरुषों के बाल सात दिन में  अधिकांश बाल झड़  जाते हैं। इसको बात को लेकर गांव वालों में चिंता है। जिसके चलते उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग को इसकी शिकायत की है। विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बालों के सैंपल लिए हैं, इसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें

बाघों का रास्ता रोकने पर मुंबई हाई कोर्ट में याचिका

“अतीक मुक्त प्रथम प्रयागराज महाकुंभ” पोस्टर विवाद: प्रशासन अलर्ट

HMPV के मरीज देश में बढ़ें, नागपुर में 2 नए मरीज मिले, अब तक 7 पहुंची संख्या

स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी अमोल गीते ने कहा बालों का सैंपल लिया है

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के दो गांव मे बाल झड़ने की घटना सामने आई है। ये बीमारी कौन सी है? अभी पता नही चला है।  20 से 25 नागरिको के बाल झडने  से गाव के नागरिको मे दहशत फैल गई है। पुरुषो के ही नही बल्कि  महिलाओ के भी बाल झडने की बात सामने आ रही है।

एक बार जब बाल झड़ना शुरू होते हैं तो छह से सात दिन के अंदर अधिकांश बाल झड़ जाते हैं। बोड़गाव,कालवाड़ और हिंगणा ये तीनो गांव शेगाव तहसील में आते है। बुलढाणा जिले  स्वास्थ्य  विभाग का दल इस बारे में जाँच करने के लिए गांव में पहुंच गए है, बालो के नमुने लेने के बाद ये पता चल पाएगा कि किस कारण से बाल झड रहे हैं। ऐसी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी अमोल गीते ने दी।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *