NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नितिन गडकरी ने कहा गढ़चिरौली जिला अमीर है लेकिन यहां की जनता गरीब है

नितिन गडकरी बोले गढ़चिरौली जिला अमीर हैं लेकिन यहां के लोग गरीब हैं

By Naresh Sahare , Newsfirst24.in

Published: November15 , 2024, 09:47 PM

 गढ़चिरौली जिले के रास्ते और ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 4000 करोड़ की निधि मंजूर हुई

भाजपा के प्रत्याशी कृष्णा गजबे के प्रचार के लिए आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा गढ़चिरौली जिला अमीर है लेकिन यहां की जनता गरीब है। क्योंकि यहां के विकास के  बड़ा रोड़ा फॉरेस्ट विभाग है। यह विभाग कभी नहीं चाहता कि गढ़चिरौली जिले का विकास हो और यहां की जनता को सुविधा मिले।

मैने गढ़चिरौली जिले के निर्माण के लिए 4000 करोड़ मंजूर किए। लेकिन फॉरेस्ट की मंजूरी समय पर नहीं मिलने की वजह से विकास कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप फॉरेस्ट विभाग के विरोध में आवाज़ उठाकर आंदोलन कीजिए।

25 वर्षों से मैने गढचिरौंली जिले को गोद ले रखा है

नितिन गड़करी ने कहा कि बहुत दिनों के बाद आपके गांव में आया हूं लेकिन पिछले 25 वर्षों से मैं गढचिरौंली जिले को गोद ले रखा है। और हर काम पर बारीकी से ध्यान दे रहा हूं।

इसके पीछे उद्देश्य हैं कि जिले के लोग गरीबी भुखमरी और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र का विकास को भय, भूख, आतंक और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले। नौजवान को काम मिले।

किसान की उपज को अच्छा दाम मिले। और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो इन जिलों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई हैं। लेकिन आपके आशीर्वाद से 2014 में जब मैं भारत का राज्यमार्ग मंत्री बना था, तब गढ़चिरौली जिले की लंबाई केवल 57 किमी. थी।

यह भी पढ़ें

झारखंड में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर , राहुल ने कहा पीएम की वजह से रुकवाया

राष्ट्रीय राज्य मार्गों की संख्या 10 गुना बढ़ गई

यहां केवल एक राष्ट्रीय राज्य मार्ग था लेकिन मेरे मंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्गों की संख्या 10 गुना बढ़ गई हैं। और आज 541 किमी. राष्ट्रीय राज्य मार्ग घोषित किया गया। और अब यह 598 किमी. है।

आरमोरी विधानसभा क्षेत्र के कुरखेड़ा गांव में सड़क की चार परत कंक्रीट करने और सती नदी और भुती नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए 164 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं।

इसका 20% काम हो चुका हैं। मुझे विश्वास हैं कि बाकी का काम जल्द पूरा होगा। इस स्थान पर गढ़चिरोली से रायपुर होते हुए विशाखापट्टनम तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण किया गया हैं। और उस हाईवे का फंड ₹55000 करोड रुपए का हैं।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *