NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नितिन गडकरी बोले- “होम और डिफेंस मिनिस्ट्री अंतरराष्ट्रीय नियमों को स्वीकारने को तैयार नहीं”

नितिन गडकरी बोले- "होम और डिफेंस मिनिस्ट्री अंतरराष्ट्रीय नियमों को स्वीकारने को तैयार नहीं"

गडकरी ने वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और देश की आर्थिक प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी

Nitin Gadkari said- “Home and Defense Ministry are not ready to accept international rules”

नागपुर: नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और देश की आर्थिक प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यूरो-6 मानकों को लागू करना बेहद जरूरी है। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि होम और डिफेंस मिनिस्ट्री इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय नियमों को स्वीकारने को तैयार नहीं हैं।

नितिन गडकरी ने कहा, “मैं इसका कारण नहीं जानता, लेकिन वे बार-बार मेरे पास छूट की मांग लेकर आते हैं। यह वायु प्रदूषण रोकने के लिए अनिवार्य है, और इसे लागू करना हमारी प्राथमिकता है।”

सड़क हादसों पर जताई गहरी चिंता

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और देश की आर्थिक प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

नितिन गडकरी ने देश में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में सुधार और सख्त नियमों का पालन हादसों को रोकने में मददगार होगा। सरकार इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर काम कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस को चुनाव के बाद क्यों याद आए राज ठाकरे, नए समीकरण की आहट

ऑटोमोबाइल सेक्टर है अर्थव्यवस्था का आधार

नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटोमोबाइल सेक्टर की अहम भूमिका होगी। उन्होंने इसे देश की आर्थिक वृद्धि का सबसे मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि यह न केवल रोजगार के अवसर पैदा करता है, बल्कि भारत को तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने में भी मदद करेगा।

कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने पर्यावरण और आर्थिक प्रगति को संतुलित करने पर जोर दिया, जिससे देश में टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *