महायुति गठबंधन को 135-157 और महाविकास अखाड़ी को 123-140 और अन्य को 10-15 सीटें मिलने का अनुमान
By election desk ,
Published: November 20 , 2024, 09:47 PM
10 exit polls of Maharashtra: Mahayuti is forming government in 8 and Mahavikas Aghadi is forming government in 2
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के बाद कई मीडिया ग्रुप के 10 एक्जिट पोल जारी हुए हैं। जिसको एक नजर में देखें तो 8 में महायुति और 2 में महाविकास अखाड़ी को जीतते हुए दिखाया जा रहा है। सभी एक्जिट पोल का यदि एवरेज निकालें तो महायुति गठबंधन को 135-157 और महाविकास अखाड़ी को 123-140 और अन्य को 10-15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत
महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटों पर मतदान हुआ है। जिसमें जीतने के लिए किसी भी गठबंधन या पार्टी को 145 सीटों की जरूरत है। हालांकि इसमें खास बात यह है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में एक भी पार्टी ऐसी नहीं है जो अपने दम पर बहुमत लाती हुई दिखाई दे रही है। पिछले चुनावों में भाजपा को जितनी सीटें मिली थी इस बार उसके आस-पास भी वह नहीं हैं। हालांकि इसके पीछे कई तरह के कारण गिनाए जा रहे हैं।
सभी पार्टियों के पारंपरिक वोटर दूर घिसकते नजर आए
सबसे खास बात यह कि इस बार महाराष्ट्र में लगभग सभी पार्टियों से उनके पारंपरिक वोटर दूर घिसकते नजर आए। अधिकांश की अपनी-अपनी पार्टियों से नाराजगी यही थी कि किसी ने भी अपनी विचारधारा के अनुसार काम नहीं किया। सभी जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में लगे रहे। फिर वह चाहे बीजेपी हो, शिवसेना, कांग्रेस या एनसीपी। दूसरी तरफ शिवसेना और एनसीपी के टूटने के बाद यह दोनों ही पार्टियां अपने पारंपरिक वोटरों से दूर जाती दिखाई दीं। इनके वोटर इस बात के लिए कन्फूज थे कि आखिर असली और नकली पार्टी वे किसे माने।
यह खबर भी पढ़ें
राशिफल: आज का सभी राशियों का राशिफल,21 नवंबर 2024
एक्जिट पोल लोकसभा में बुरी तरह फेल हुए, इसलिए इस बार विश्वास कम है
एक्जिट पोल को लेकर इस बार लोग उन पर कम ही विश्वास कर रहे हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव में लगभग भी एक्जिट पोल की पोल खुली थी। अधिकांश एक्जिट पोल ने बीजेपी को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत दिया था। और अपने दम पर सरकार का दावा पेश करते हुए दिखाया गया था। मगर परिणाम इसके उल्टे नजर आए। इसलिए विपक्षी दल जिन्हें एक्जिट पोल में भले ही स्पष्ट बहुमत नहीं दिया गया हो वो निश्चिंत हैं कि परिणाम अलग ही आएंगे। नहीं तो इसके पहले के एक्जिट पोल आने के बाद पार्टीं इसमें दिखाए परिणाम के बाद अपनी हार-जीत के दावे करने लगते थे। जो इस बार नहीं हो रहा है।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें












Leave a Reply