कांदिवली में बसों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई
By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December17, 2024, 08:21 AM
Parbhani’s fire has now reached Mumbai, vandalism, 51 protesters arrested

मुंबई : रिपाई रामदास आठवले गुट के कार्यकर्ताओं ने परभणी संविधान के अपमान के विरोध में मुंबई के कांदिवली में प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान बेस्ट की बसों और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई.
पिछले सप्ताह परभणी में डाॅ. बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति और संविधान के अपमान के विरोध में भड़की हिंसा में 51 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक आरोपी सोमनाथ सूर्यवंशी की जेल में मौत हो गई, जिस पर कई दलीलें दी जा रही हैं।
तोड़फोड़ के साथ सड़क पर टायर जलाने वाली घटना को अंजाम दिया
रिपाई आठवले गुट युवा नेता भाग्यराज पेरियार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया तब कार्यकर्ताओंने अपना संतुलन खोया और तोड़फोड़ के साथ सड़क पर टायर जलानेवाली घटना को अंजाम मिला पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए भाग्यराज पेरियार और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
नाना पटोले की जांच की मांग पर देवेंद्र फड़णवीस ने दिया आश्वासन

परभणी जिल्हाधिकारी दफ्तर के पास डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की संविधान के प्रति की छेडखानी हुई, जिसके बाद परभणी के गुस्साए दलित समाज ने शहर बंद का ऐलान किया, इस दौरान कई जगहों पर पत्थरबाजी ऑर तोडफोड की घटना घटी हालही मे एक आंदोलनंकारी की जेल में मृत्यु हुईं और माहौल एक बार फिर गरमाया है।
जब कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सदन में परभणी संविधान के छेड़खानी पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि कोई भी डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह खबर भी पढ़ें
अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
सोमनाथ सूर्यवंशी की अंतयात्रा में बड़ी संख्या में समाज
पिछले सप्ताह एक सरफिरे द्वारा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान का अपमान किया गया और परभणी में दलित समुदाय आक्रामक हो गया था। प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए एक आंदोलनकारी सोमनाथ सूर्यवंशी की जेल में मृत्यु हो दलित समाज कल सोमनाथ सूर्यवंशी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग शामिल हुए थे और खुद समाज के नेता प्रकाश अंबेडकर भी शामिल हुए। अंतयात्रा के दरम्यान तनाव की स्थिति देखी गई।











Leave a Reply