By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in
Published: February 20, 2025, 02:23 PM
रायगढ़ | रायगढ़ जिले में बुधवार रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पेण और सुधागढ़ तालुका के कई गांवों में रात 10:30 बजे के आसपास जमीन हिलने लगी, खिड़कियों के कांच और बर्तन बजने लगे। अचानक हुई इस घटना से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के कारण हड़कंप, रिहायशी इलाकों में अफरातफरी
मिली जानकारी के अनुसार, महागांव, भोपेची वाड़ी, देऊळ वाड़ी, कवेळी वाड़ी (सुधागढ़) और तिलोरे, वरवणे (पेण) इलाकों में सबसे ज्यादा झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि भूगर्भ से अजीब तरह की आवाजें भी आ रही थीं, जिससे कई लोगों को लगा कि कोई बड़ा खतरा आने वाला है। अचानक झटके महसूस होने पर लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे और सड़कों पर भीड़ जमा हो गई।
प्रशासन सतर्क, तहसीलदारों ने मौके का लिया जायजा
जैसे ही भूकंप की खबर प्रशासन तक पहुंची, पेण तहसीलदार तानाजी शेजाळ और सुधागढ़ तहसीलदार उत्तम कुंभार ने तुरंत प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें शांत रहने की अपील की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सागर पाठक ने बताया कि भूकंप की तीव्रता बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन इसकी जानकारी जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को भेजी जाएगी ताकि इसकी सही वजह और केंद्रबिंदु का पता लगाया जा सके।
कोई जनहानि नहीं, लेकिन लोग अब भी डरे हुए
हालांकि, इस भूकंप में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने ग्रामीणों को डरा दिया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करने की सलाह दी है। हवामान विभाग के मुताबिक इस घटना का आधिकारिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है, इसलिए जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।
यह खबर भी पढ़ें
Inside story Delhi CM: आखिर रेखा गुप्ता को ही क्यों चुना गया CM, ऐसे बनी रणनीति
Rekha Gupta Delhi CM: PM की राय से दिल्ली की CM बनी रेखा गुप्ता, 27 साल बाद बीजेपी की वापसी
पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे का बड़ा फैसला: शिवसेना शिंदे गुट में होंगे शामिल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
इस घटना से घबराए लोगों ने अपने मोबाइल से झटकों के दौरान खिड़कियों, दरवाजों और बर्तनों के हिलने की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फिलहाल प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।











Leave a Reply