By WASIM SHAISKH, Newsfirst24.in
Published: February, 2025, 04:47 PM
▪️ केस गिरने के मामले पर सरकार की चुप्पी!
▪️ सरकार पर सच छिपाने का आरोप!
▪️ शोधकर्ता हिम्मतराव बावस्कर का बड़ा खुलासा!
केस गिरने के मामले को नया मोड़!
People in Buldhana were turning bald after eating poisonous ration wheat
बुलढाणा। बुलढाणा जिले में रहस्यमय तरीके से लोगों के बाल झड़ने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। सरकारी संस्थाएं अभी तक इसका सही कारण बताने में असमर्थ रही हैं, लेकिन वरिष्ठ शोधकर्ता हिम्मतराव बावस्कर ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है।
राशन के गेहूं में मिला जहरीला सेलेनियम!
बावस्कर के शोध के अनुसार, लोगों के शरीर में असामान्य रूप से सेलेनियम नामक तत्व की अधिकता के कारण बाल झड़ने की समस्या हुई है। यह सेलेनियम राशन के गेहूं में मौजूद था, जो पंजाब और हरियाणा के शिवालिक पहाड़ियों से आया था। वहां की चट्टानों में प्राकृतिक रूप से यह तत्व पाया जाता है, जिसे गेहूं की फसल ने अवशोषित कर लिया। यही जहरीला गेहूं बुलढाणा जिले में राशन के माध्यम से वितरित किया गया।
सरकार और प्रशासन पर उठे सवाल!
हालांकि, राष्ट्रीय स्तर की आईसीएमआर जैसी संस्थाओं ने प्रभावित लोगों के बाल और खून के नमूने जांच के लिए लिए थे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें
वाईएसआरसीपी नेता शंकर नायक मसाज सेंटर में आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार, देखिए वीडियो
संयुक्त आयुक्त 20 साल छोटी महिला के साथ रह रहे थे, पत्नी अचानक से पहुंची, जमकर हुआ हंगामा
गडचिरोली: तेंदुए की खाल की तस्करी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
इस बीच, सरकार ने बुलढाणा जिले में राशन वितरित करने वाले गोदाम को सील कर दिया है। लेकिन प्रशासन की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं—क्या सरकार इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि राशन के जरिए सरकार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले पर कब तक मौन रहती है और क्या दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है?















Leave a Reply