By रवि आर्य, Newsfirst24.in
Published: December29 , 2024, 10 PM
गोंदिया। गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के ग्राम हेटी निवासी 3 साल की बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई इसके चलते गोरेगांव थाना पुलिस ने 28 दिसंबर को कब्रिस्तान पहुंच गड्ढे में दबे शव को बाहर निकाला और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है । इस चौंकाने वाली घटना में फिलहाल पुलिस ने बच्ची की मां को डिटेल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
अकेली मां के साथ , बच्ची नागपुर में रहती थी
3 वर्षीय मृत बच्ची का नाम मानसी ताराचंद चामलाटे है जो अपनी मां गुनीता ताराचंद चामलाटे के साथ खापरखेड़ा (नागपुर ) में रहती थीं । 26 दिसंबर की शाम मानसी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मानसी की मां गुनीता चामलेट बच्ची का शव लेकर अपने गृहनगर पालेवाड़ा ( हेटी ) आईं। उन्होंने अपनी कहानी में गांव वालों को विश्वास में लेने के बाद बताया कि मानसी की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गयी।
यह खबर भी पढ़ें
रिश्तेदारों को मौत पर संदेह हुआ, तो पुलिस को खबर की

इसके बाद 27 दिसंबर की दोपहर को गांव के कब्रिस्तान में मानसी को दफनाने ( अंतिम संस्कार ) का कार्यक्रम हुआ , लेकिन मानसी के रिश्तेदारों द्वारा यह संदेह व्यक्त करने के बाद कि मानसी की मौत रहस्यमय है और उसके पीछे कुछ षड्यंत्र रूपी ठोस कारण हो सकता है।
पीड़ित परिवार थाने पहुंचा , मृत बच्ची की मां को पुलिस ने किया डिटेल , पूछताछ शुरू
इसके बाद मृतक बच्ची मानसी की बड़ी मां कलाबाई ताराचंद चामलेट ने 27 दिसंबर को रात के दौरान गोरेगांव पुलिस कोतवाली पहुंच शिकायत दर्ज कराई , जिसमें मौत पर संदेह व्यक्त किया गया। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गोरेगांव पुलिस अधिकारियों ने शनिवार 28 दिसंबर को गोरेगांव तहसीलदार के सामने ग्राम हेटी स्थित शमशान भूमि में दफनाए गए शव को मिट्टी से बाहर निकाला तथा मौत के असल कारणों की पड़ताल हेतु लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला केटीएस अस्पताल गोंदिया भेज दी है तथा मां को डिटेल कर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है।











Leave a Reply