By दुर्वास रोकडे, Newsfirst24.in
Published: February 17, 2025, 04:21 PM
अमरावती: शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय ढाई साल से बंद पड़े थे। प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ प्रहार जनशक्ति पार्टी ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज (17 फरवरी) दोपहर 1 बजे ताला तोड़कर शौचालय को जनता के लिए खोल दिया और बैंड-बाजे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
“लाडकी बहणा” ने किया उद्घाटन
प्रदर्शन को खास बनाने के लिए प्रहार ने एक लाडकी बहणा (महिला कार्यकर्ता) के हाथों शौचालय का उद्घाटन कराया। इस कदम से आंदोलन को और ज्यादा चर्चा मिली और महानगरपालिका की निष्क्रियता पर सवाल और तेज हो गए।
शहरवासियों में आक्रोश, प्रहार ने दी चेतावनी
महानगरपालिका की उदासीनता से नागरिकों में भारी नाराजगी है। प्रहार जनशक्ति पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता, तो भविष्य में और भी आक्रामक आंदोलन किए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें
ऋमहाकुंभ 2025 आस्था का नया घोटाला: आपकी फोटो को शाही स्नान करवाने का धोखा
नेताओं की प्रतिक्रिया:
जितू दुधाने, प्रवक्ता, प्रहार जनशक्ति पार्टी: “जनता की मूलभूत जरूरतों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन जागे, वरना हम इसी तरह ताले तोड़ते रहेंगे।”
बंटी रामटेके, महानगर प्रमुख, प्रहार (सफेद शर्ट): “कोटि रुपये खर्च करने के बाद भी सुविधाएं जनता को नहीं मिल रही हैं। अगर यही हाल रहा तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।”
अब देखना होगा कि यह दबाव प्रशासन को जगाने में कितना कारगर साबित होता है या फिर नागरिकों को अपने हक के लिए और कड़े कदम उठाने होंगे।











Leave a Reply