‘हम समाज को क्या दे सकते है यह सोचे! ‘- डॉ रवींद्र सिंगल
- समाज में, विशेषत: युवाओ मे सैनिकी गुणो का बिजारोपण करने हेतू प्रहार समाज जागृती संस्था की आज से 31 साल पहले स्थापना हुई थी
Prahar Samaj Jagruti Sanstha celebrated its 31st foundation day
नागपुर। आज इस संस्था से प्रशिक्षण लेकर 350 से अधिक युवक युवती देश के सेवा मे कार्यरत है. स्वर्गीय कर्नल सुनील देशपांडे(vsm) इन्होने प्रहार समाज जागृती संस्था की स्थापना की. उनके पश्चात संस्था की सचिव फ्ला. ले. शिवली देशपांडे इनके कुशल नेतृत्वमें संस्था प्रगती पथ पर है. आज संस्था की ओर से अनेक समाज उपयोगी प्रकल्पों का आयोजन किया जाता है. ऐसी प्रहर समाज जागृति संस्था का 31 वा स्थापना दिवस 9 जनवरी 2025 को मनाया गया. इस अवसर पर प्रहार समाज जागृती संस्था संचालित प्रहार डिफेन्स अकॅडमी के प्रहारियों की सायकल रॅली का आयोजन किया गया.
सायकल रॅली भी निकाली गई
इस सायकल रॅली को हरी झंडी दिखाने तथा प्रहारियो को मार्गदर्शन करने हेतु प्रमुख अतिथी के रूप मे डॉ श्री रवींद्र सिंगल, कमिशनर ऑफ पोलीस, नागपूर उपस्थित थे. डॉक्टर सिंगल ने प्रहार समाज जागृती संस्था की और से आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों की सराहना की. अपने मार्गदर्शन पर भाषण मे उन्होने यूवको को निरंतर अध्ययन शूरू रखने की सलाह दी. साथही उन्होने यह भी कहा के देश सेवा मे रहना ही सर्वोच्च सेवा है. तथा एक नागरिक के रूप में जब हम सोचते है की ‘यहा मेरा अधिकार है’ उसी समय हमे यह भी सोचना है कि ‘मै इस समाज को क्या दे सकता हु’.
यह खबर भी पढ़ें
वंदे भारत ट्रेन में हुई फिल्म की शूटिंग, एक दिन में 23 लाख की कमाई
इंसानियत शर्मसार: ट्रेन की पटरी पर 2 माह के बच्चे को छोड़ा
नई बीमारी: सात दिन में झड़ जाते हैं बाल, तीन गांव के लोग परेशान, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
फलाईट लेफ्टनंट शिवाली देशपांडे सचिव प्रहार समाज जागृती संस्था इन्होने ऋणनिर्देश किया.
डॉक्टर सिंगल के मार्गदर्शन के उपरांत प्रहार डिफेन्स अकॅडमी के 350 प्रहारियोकी सायकल रॅली का आरंभ हुआ. शहर के चारो दिशा मे इस रॅली के माध्यम से जागृती करना यहा रॅली का प्रमुख उद्देश है. स्वयं फलाईट लेफ्टनंट शिवाली और संस्था के सभी प्रशिक्षक इस रॅली मे सम्मिलित हुए. रॅलीको शुभकामनाये देने प्रहार समाज जागृती संस्था की अध्यक्षा श्रीमती शमा देशपांडे विशेष रुपसे उपस्थित थी.















Leave a Reply