By vikram dhoke , Newsfirst24.in
Published: November , 15 2024, 10:30 PM
- नांदगांव खांडेश्वर में जनसभा कर भाजप और कांग्रेस पर निशाना साधा
- कहा- मुसलमानों ने कांग्रेस को भारी वोट दिया लेकिन एनआरसी कानून रद्द नहीं हुआ
- सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं, मुस्लिम समाज उनके साथ जाता है

Prakash Ambedkar said- beware of the sycophants of Congress
नांदगांव।
प्रकाश आंबेडकर ने कहा- कांग्रेस के चमचों से सावधान रहें। यह बात वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने नंदगांव खंडेश्वर की एक सार्वजनिक सभा चेतावनी देते हुए कही।
एनआरसी और क्रीमिलेयर के मुद्दे पर स्पष्ट नहीं कांग्रेस
प्रकाश अंबेडकर ने कहा है कि एनआरसी और क्रीमिलेयर के मुद्दे पर वंचित बहुजन आघाडी जैसी स्पष्ट और कठोर भूमिका कांग्रेस ने कभी नहीं ली। और न ले सकते हैं।
प्रखर मुद्दों पर ढुलमुल रवैया अख्तियार
प्रकाश अंबेडकर ने कहा- कांग्रेस ने कई प्रखर मुद्दों पर ढुलमुल रवैया अख्तियार किया है। ऐसे में मुस्लिम और ओबीसी के साथ न्याय के लिए वंचित बहुजन आघाडी पूरी मजबूती से खडी है। वही न्याय देगी, यह दावा आघाडी के सर्वेसर्वा प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को आयोजित प्रचार सभा में किया।
यह भी पढ़ें
झारखंड में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर , राहुल ने कहा पीएम की वजह से रुकवाया
यह प्रचार सभा धामणगांव रेलवे विधानसभा के उम्मीदवार डॉ. नीलेश विश्वकर्मा के प्रचार के लिए आयोजित की गई थी। एनजीओप्लास्टी पश्चात एड. आंबेडकर की यह पहली चुनाव प्रचार सभा रही।
शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमते जारी हुई, देखें अपने शहर के रेट











Leave a Reply