By Naresh Sahare , Newsfirst24.in
Published: November , 2024, 04:47 PM
गढ़चिरौली। कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को गढ़चिरौली के आरमोरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामदास मसराम और गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी मनोहर पोरेटी की प्रचार सभा में पहुंची। प्रियंका गांधी को सुनने जन सैलाब उमड़ा। गढ़चिरौली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने के कारण कांग्रेस को इसका बड़ा फायदा मिला। गडचिरोली, आरमोरी, देसाईगंज, कुरखेड़ा, कोरची यहां के बड़ी तादाद में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी।
महाराष्ट्र पर हो रहा है अन्याय
महाराष्ट्र में जो इंडस्ट्रीज लगनी थी वो धीरे-धीरे कर गुजरात चली गईं। बस का प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में आ रहा था वह भी गुजरात चला गया। सैफरन प्रोजेक्ट के साथ भी यही हुआ उसे भी गुजरात शिफ्ट कर दिया गया। महाराष्ट्र में आने वाले करीब 10 लाख करोड़ का निवेश बाहर चला गया। इसके साथ ही यहां से 8 लाख नौकरियां महाराष्ट्र से बाहर चली गईं। 6000 से ज्यादा कंपनियां बंद हो चुकी हैं यह महाराष्ट्र की स्थिति है।
यह खबर भी पढ़ें एकनाथ शिंदे ने कहा- कुछ लोग CM पद के लिए दिल्ली जाते हैं, लेकिन मैं महाराष्ट्र के विकास के लिए जाता हूं
भाजपा शिवाजी का अपमान कर रही है

भाजपा के बड़े-बड़े नेता शिवाजी महाराज का नाम लेते हैं, उनके नाम की बड़ी-बड़ी करते हैं। मगर वे शिवाजी महाराज का अपमन भी कर रहे हैं। उनकी प्रतिमा का शिलान्यास 7 साल पहले मोदी जी ने किया था। किसी ने पूछा क्या? हुआ प्रतिमा बनी ही नहीं। धीरे-धीरे उसका काम बंद किया गया। संसद के बाहर उनकी प्रतिमा लगी हुई थी उसे भी हटा दिया गया। सिंधुदुर्ग की जो प्रतिमा बनी उसकी हालत आपने देखी? उसमें भ्रष्टाचार हुआ। हां वह मंच पर उनका नाम जरूर लेते हैं। उनके दिल में असली सम्मान नहीं है। इनकी बातों में गहराई नहीं हैं। सिर्फ नारेबाजी हैं।
एक हैं तो सेफ हैं कि दो मायने हैं
प्रियंका गांधी ने आगे कहा-वे बड़े-बड़े नारे देते हैं “एक हैं, तो सेफ हैं” सेफ अंग्रेजी का शब्द है इसके दो मायने होते हैं अंग्रेजी में एक तो होता है सेफ जो सुरक्षित होता हैं दूसरा होता है सेफ जो तिजोरी होती हैं। और पूरा देश जानता हैं आपकी समस्याओं की ये बात नहीं करते। जो आपकी सच्चाई है, जो आपका संघर्ष है, उसके बारे में चर्चा नहीं होती। इन मुद्दों पर चर्चा होती हैं तो आपका ध्यान भटकने वाली बातें शुरू कर देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें
मणिपुर हिंसा की खबर सुनकर महाराष्ट्र की रैलियां छोड़कर दिल्ली रवाना हुए अमित शाह
प्रियंका गांधी ने कहा मोदीजी के राज में अडानी ही सेफ हैं
प्रियंका गांधी ने कहा मोदी जी की आपके राज्य में एक ही सेफ हैं अडानी। और वहीं अडानीजी आपकी तिजोरी भी रखते हैं। इनके राज में ना मजदूर सुरक्षित हैं, और ना मेरी बहने। ना यहां के उद्योग सुरक्षित हैं। वे सिर्फ खोखले नारे देते हैं। चुनाव के समय आ जाते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, चुनाव के बाद कुछ नहीं होता है।
महाराष्ट्र में 16000 से ज्यादा मरीज
प्रियंका गांधी ने कहा महाराष्ट्र में 16000 से ज्यादा मरीज और ज्यादातर आदिवासी समुदाय हैं। 4000 मरीज अकेले गढ़चिरौली के हैं। यहां की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। यह बड़ी-बड़ी बातें जो मोदी जी उनके मंत्री जी करते हैं आपके सामने सिर्फ बातें ही रह गई स्वास्थ्य की बात है शिक्षा की बात है बेरोजगारी की बात है महंगाई की बात है तो कोई काम नहीं हो रहा है। मैंने देखा बहुत दुख हुआ ऐसे देखकर कि मेरे एक आदिवासी भाई अपने बेटे की लाश को 15 किमी. हाथों में लेकर चले।
जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हमने गारंटी दी हैं
प्रियंका गांधी ने कहा दूसरी तरफ आप कांग्रेस की सरकारों को देखिए जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी हमने गारंटी दी। हमने कहा चुनाव के बाद हम इन गारंटियों की आपको गारंटी देते हैं। वह अपने वादे पूरे करेंगे। आप कर्नाटक में फोन लगाइए, तेलंगाना में फोन लगाइए, हिमाचल में पूछिए जो गारंटी हमने दी औंर चुनाव के एक दिन बाद से लागू होनी शुरू हुई।
हमने सरकार बनते ही कर्ज माफ किया
प्रियंका गांधी ने कहा यहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जी बैठे हैं बघेल जी बघेल जी से पूछिए जब उनकी सरकार बनी थी, तो कांग्रेस ने कहा था कि किसानों के कर्ज माफ करेंगे 24 घंटे के अंदर-अंदर अपने किसानों के कर्ज माफ करना शुरू किया।
हम कुछ करके दिखाते हैं
प्रियंका गांधी ने कहा हम कहते हैं कि हम कुछ करके दिखाएंगे तो चुनाव के बाद जैसे ही सरकार बनती हैं और काम शुरू हो जाता हैं। आज महंगाई कितनी बढ़ा रही है। इन्होंने 10 सालों में इतनी महंगाई बढ़ा दी कि खुशी के मौके में भी लोग घबराने लगे हैं। हर चीज पर जीएसटी लगा दी है। मां-बाप अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, लिखाते हैं रोजगार नहीं मिलता।
सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हैं
प्रियंका गांधी ने कहा आपको मालूम है सबसे ज्यादा आत्महत्या नौजवानों की आज महाराष्ट्र में हैं। सोचिए जो प्रदेश सबसे आगे होता था, हर चीज में। आज इसमें आगे हो गया है। क्योंकि उनकी नीतियां एकदम गलत है महंगाई से आप जूझ रहे हैं, तड़प रहे हैं,बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
कांग्रेस ने आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का हक दिया
प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस का वन अधिकार कानून था। आदिवासियों को जंगल, जल, जमीन पर हक दिया था और यह हक कोई एहसान नहीं था, यह आपका हक है। मेरी दादी इंदिरा जी कहती थीं कि जो आदिवासी भाई-बहन हैं, उनकी जो परंपराएं हैं यह सर्वोपरि हैं। उस समय लोग इस बात की गहराई को समझते नहीं थे आज पूरे विश्व में लोग कहते हैं कि पानी की धरती हमारे पहाड़ हमारे जंगल इनका आदर करना चाहिए इनको बचा कर रखना चाहिए नहीं तो हमारी पूरी पृथ्वी ही खत्म हो रही है।
पूरी दुनिया आपकी तरफ देख रही है
प्रियंका गांधी ने कहा आज पूरी दुनिया आपकी तरफ देखती है कि आपके कैसे रीति रिवाज हैं, आपकी क्या परंपराएं हैं, आप किस तरह से अपना जीवन जीते हैं। जल जंगल जमीन का आदर करते हैं। यह बात उस समय इंदिराजी समझ गई थीं। इसीलिए उनका आपसे बहुत गहरा नाता था। कांग्रेस पार्टी की नीतियां बनी आपको सुरक्षित रखने के लिए। कानून भी बना आपके हक को सुरक्षित रखने के लिए। आज के सारे कानून कमजोर किया जा रहे हैं ।
आदिवासियों के क्लेम रिजेक्ट हुए
महाराष्ट्र में चार लाख आदिवासियों ने एफआरए के क्लेम लगाए हैं, 2 लाख क्लेम इसमें से रिजेक्ट हो चुके हैं। पूरे देश में 22 लाख आदिवासियों की जमीन पर क्लेम उन्हें इनकार कर दिया।
किसानों की हालत खराब है
प्रियंका गांधी ने कहा आपको याद होगा कि कपास का रेट कितना होता था. कांग्रेस के समय में ₹8000 मिलते थे अभी ₹6000 है कपास का याद करके आपके कपास का दाम घटाए है 10 सालों से सोयाबीन का रेट का जो दाम है वह बड़ा नहीं है कांग्रेस के समय में 7 हजार 8 हजार होता था आज 4100 तो आप ही सोचिए कि आगे बढ़ाने के बजाय आप पीछे हट रहे हैं किसानों की कमाई बढ़ानी चाहिए समय के साथ घटती चली जा रही हैं।
जाति जनगणना होना चाहिए
प्रियंका गांधी ने कहा जनता की जाति जनगणना होनी चाहिए जिससे देश में पता चले कि सब की क्या संख्या हैं। और आरक्षण सही ढंग से दिए जाए। आरक्षण की जो 50% सीमा है, वह हटनी चाहिए। मोदी जी क्या कहते हैं कहते हैं कि राहुल जी आरक्षण के खिलाफ हैं, आप सोचिए कितना बड़ा झूठ कह देते हैं। हम कह रहे हैं कि 1500 काफी नहीं है ₹3000 आपको मिलने चाहिए।











Leave a Reply