NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

पुणे स्वारगेट बलात्कार कांड: 70 घंटे की खोजबीन के बाद ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार, देखें वीडियो

पुणे स्वारगेट बलात्कार कांड: 70 घंटे की खोजबीन के बाद ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार, देखें वीडियो

By PUNE BUREAU, Newsfirst24.in

Published: February28, 2025, 01:30 PM

Pune Swargate rape case: This is how the accused was arrested after 70 hours of search, watch the video

पुणे: स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई बलात्कार की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी दत्तात्रय गाडे को पुलिस ने 70 घंटे की लंबी खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिरूर तालुका के गुणाट गांव के एक खेत में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

13 पुलिस टीमें, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से हुआ ऑपरेशन

पुणे स्वारगेट बलात्कार कांड: 70 घंटे की खोजबीन के बाद ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार, देखें वीडियोपुलिस ने इस गंभीर अपराध की जांच के लिए 13 विशेष पुलिस टीमें बनाई थीं। साथ ही, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से पूरे इलाके में छानबीन की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

रात में रिश्तेदार के घर खाने पहुंचा, फिर पकड़ा गया

37 वर्षीय दत्तात्रय रामदास गाडे को गुरुवार रात 1:30 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह रात में एक रिश्तेदार के घर खाने गया था, जहां उसने अपराध पर पछतावा जताया और आत्मसमर्पण की इच्छा व्यक्त की। पुलिस को इस सूचना के मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें

अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग, बड़ा हादसा टला

पैसों को लेकर मां का ऐतराज बना जानलेवा, कलयुगी बेटे ने जलती लकड़ी से दागा

टिकट के ₹12 मांगने पर बस ड्राइवर की पिटाई, पुलिस ने बिना मेडिकल दर्ज किया केस

पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है गाडे

गाडे का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ चोरी, डकैती और चेन स्नेचिंग जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह 2019 में जमानत पर रिहा हुआ था।

घटना कैसे हुई?

पुणे स्वारगेट बलात्कार कांड: 70 घंटे की खोजबीन के बाद ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार, देखें वीडियोयह घटना मंगलवार तड़के 5:45 बजे की है। 26 वर्षीय पीड़िता फलटण (सातारा) जाने के लिए स्वारगेट बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी गाडे वहां पहुंचा। उसने पीड़िता को ‘दीदी’ कहकर दूसरी बस की ओर चलने के लिए कहा और फिर उसे एक खड़ी ‘शिवशाही’ बस में ले जाकर दुष्कर्म किया।

आज कोर्ट में होगी पेशी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लष्कर पुलिस स्टेशन लाया गया। मेडिकल जांच के बाद आज उसे पुणे जिला सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *