
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रचार करने बुधवार को नागपुर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना करने और आरक्षण पर 50 फीसदी की लगी सीमा को हटाने की बात कही। वे नागपुर में ‘संविधान सम्मान’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। राहुल ने कहा जाति जनगणना न्याय और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है और वह उसे पूरा कराकर रहेंगे। राहुल ने कहा कि इस प्रक्रिया से दलितों, अन्य पिछड़ा वर्गों और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चल सकेगा।
जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा
नागपुर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हर किसी को पता चल जाएगा कि उनके पास कितनी ताकत है और उनकी भूमिका क्या है। गांधी ने कहा, हम 50 प्रतिशत (आरक्षण सीमा) की दीवार भी तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा तैयार किया गया संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।
यह भी पढ़ें
राहुल गांधी नागपुर पहुंचे , बीजेपी और कांग्रेस के बीच नेताओं की बयानबाजी शुरू
अदाणी की कंपनी में आपको एक भी दलित, ओबीसी और आदिवासी नहीं मिलेगा
जब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के लोग संविधान पर हमला करते हैं, तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं। राहुल गांधी ने दावा किया, अदाणी की कंपनी के प्रबंधन में आपको एक भी दलित, ओबीसी और आदिवासी नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आप सिर्फ 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करते हैं, लेकिन जब मैं किसानों की कर्ज माफी की बात करता हूं तो मुझ पर हमला किया जाता है।
राहुल गांधी का ट्ववीट
राहुल के बयान के पहले किसने क्या कहा
फडणवीस ने कहा कि राहुल गाँधी के साथ काम करने वाले संघठन अल्ट्रा लेफ्ट हैं। यह आराजकता फैलाने का काम करते हैं। वही बावनकुले ने राहुल गाँधी को सीधे नक्सल से जोड़ दिया। इस का जवाब देते हुए कांग्रेस के नाना पटोले बोले कि संविधान बचाने का काम राहुल गाँधी कर रहे हैं। और जो भी संविधान बचाने वाला होता है उसमें भाजपा को नक्सलवाद ही दिखता है।
एक दिवसीय नागपुर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया। चुनावी महौल होने से कभी कार्यकर्ता उत्साह में नजर आए। उन्होंने खूब नारे-बाजी भी की।
बुधवार को राहुल गांधी ने नागपुर के दीक्षाभूमि का दौरा किया। जहाँ उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान गौतम बुद्ध का अभिवादन किया। राहुल गांधी ने दीक्षाभूमि में करीब 15 मिनट बिताए। इस दौरान वह बाबा साहेब और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को याद करते नजर आए। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें, इस खबर को विस्तार से देखें
राहुल नागपुर में दो और मुंबई में एक जनसभा में हिस्सा ले रहे हैं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। राहुल नागपुर में कांग्रेस द्वारा चलाए गए संविधान सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। जो नागपुर के कविवर्य सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। संविधान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।















Leave a Reply