NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नागपुर में राहुल-खड‍़गे करेंगे 6 नवंबर को प्रचार

Rahul-Khadge will campaign in Nagpur
  • महाराष्ट्र चुनावी महौला में पूरी तरह से रंग गया

  • कई बड़ी पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे नागपुर

Rahul-Khadge will campaign in Nagpur on November 6

Rahul-Khadge will campaign in Nagpur

नागपुर:  नागपुर में 6 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार करने नागपुर पहुचेंगे। इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।

महाराष्ट्र चुनावी महौला में पूरी तरह से रंग गया है। इस बार करीब छह प्रमुख पार्टियां मैदान में हैं। जिनमें दो बड़ी पार्टियां आपस में टूटने के बाद ही इस साल बनी हैं। सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत  6 नवंबर को लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नागपुर पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें-

अनीस अहमद का खेला: नॉमिनेशन में 2 मिनट जानबूझकर लेट हुए थे!

नागपुर के बाद मुंबई में होगा प्रचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  नागपुर के बाद महाविकास अघाड़ी का एक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी मैदान पर आयोजित किया जाना है। जिसमें एमवीए के सबसे सीनियर नेता शरद पवार के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी साथ होंगे।

नागपुर में संविधान सम्मेलन

6 नवंबर को विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन करने जा रही है। राहुल गांधी और खड़गे इस दौरान मविआ के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थकों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आएंगे।

कांग्रेस का x अकाउंट

नागपुर से मुंबई जाएंगे

पहली बैठक 6 नवंबर को होगी। सुबह नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया है और राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे। शाम को मुंबई के बीकेसी में एमवीए की गारंटी का ऐलान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल होंगे।

क्या कहेंगे अब इस पर नजर

लोकसभा चुनाव के दौरान महाविकास आघाड़ी ने बीजेपी पर संविधान बदलने तथा आरक्षण खत्म करने की तैयारी का आरोप लगाया था। इसका खामियाजा महायुति को महाराष्ट्र में भुगतना भी पड़ा था। ऐसे में एमवीए अब विधानसभा के लिए क्या बड़ा बोलने जा रहे हैं। यह जानने की उत्सुकता लोगों में लगी है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 6 नवंबर को राहुल, खडगे, पवार और उद्धव के भाषणों से लोगों को जवाब मिल जाएगा।

कई बड़े नेता भी करेंगे प्रचार

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 5 नवंबर से अपनी पार्टी और एमवीए के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। उनकी पहली सभी कोकण के रत्नागिरी जिले में आयोजित की गई है। उद्धव ठाकरे इसके बाद 5 से 17 नवंबर के बीच पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे करीब 25 सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में 16 नवंबर को उद्धव ठाकरे की सभा होनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *