जिले के दाभाडी गाँव में डकैती की घटना
By वसीम शेख, Newsfirst24.in
Published: December 19, 2025, 03:04 PM

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के दाभाडी गाँव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह 5 बजे डकैतों ने एक घर में डकैती करते हुए महिला की हत्या कर दी। यह घटना मोतला तहसील के दाभाडी गाँव के दताला रोड पर रहने वाले डॉक्टर गजानन टेकाले के घर में हुई।
डकैतों ने लाखों रुपये के कीमती गहने और नकद चुराए

डकैतों ने लाखों रुपये के कीमती गहने और नकद चुराए। वारदात के दौरान डॉक्टर गजानन टेकाले की पत्नी माधुरी टेकाले की हत्या कर दी गई, जबकि डॉक्टर गजानन टेकाले को सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
मृतक माधुरी टेकाले का चेहरा सूजाऔर काला पड़ा था
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक माधुरी टेकाले का चेहरा सूजा हुआ और काला पड़ा था, जिससे आशंका है कि डकैतों ने बेहोश करने वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा।
पुलिस की जांच जारी है

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, बोरखेड़ी पुलिस थाने के थानेदार सारंग नवलकर और उनकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घायल डॉक्टर गजानन टेकाले का अस्पताल में इलाज जारी है। उनके बयान के बाद ही घटना के और पहलुओं का खुलासा हो पाएगा।
यह खबर भी पढ़ें
आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों का विरोध, हाईवे जाम किया
देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली के पालक मंत्री बने, देखें महाराष्ट्र में कौन किस जिले का पालकमंत्री बना
किसान ने अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर बैंक में कीटनाशक पिया











Leave a Reply