NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

भिवंडी में बैंक एटीएम वैन से 2 करोड़ 30 लाख जप्त

भिवंडी में बैंक एटीएम वैन से 2 करोड़ 30 लाख जप्त
  • पुलिस और चुनाव आयोग की संयुक्त गश्त कर वाहनों की जांच की जा रही है
  • कैश किसके लिए और कहां ले जाया जा रहा था उसके दस्तावेज नहीं मिले
  • आयकर विभाग को भी दी जानकारी, टीम ने जांच शुरू की

एटीएम बैंक वैन से कैश जब्त

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव  के मद्देनजर पुलिस और चुनाव आयोग की संयुक्त गश्त कर वाहनों की जांच की जा रही है। सोमवार शाम को एक वाहन की जांच में बैंक एटीएम वैन से 2 करोड़ 30 लाख 17 हजार 600 रुपये की राशि बरामद की गई।इसे चुनाव में कैश के दुरुपयोग से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह कार्रवाई भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र के धामणकर नाका उड्डाण पुल के नीचे हुई। जहां पुलिस  टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

इस दौरान CMS कंपनी के एटीएम में पैसे भरने जा रही वैन की जांच की गई। वैन में रखी नकद राशि के बारे में वैन के कर्मचारियों के पास कोई दस्तावेज़ या पैसों का विवरण नहीं था। इसके अलावा, पैसे की हैंडलिंग से संबंधित कोई क्यूआर कोड भी नहीं दिखाया गया।

भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव अधिकारी अमित सानप ने इस बारे में जानकारी दी। उनके निर्देश पर चुनाव आचार संहिता नोडल अधिकारी की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बैंक एटीएम वैन से जप्त राशी की जांच की फिलहाल उसे जब्त कर लिया। बाद में, यह राशि कोषागार में जमा कर दी गई। आयकर निरीक्षक पवन कौशिक अब इस मामले की जांच करेंगे और रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *