NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

RSS का फार्मूला: ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे को CM पद दिया जाए

RSS का फार्मूला: ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे को CM बना सकते हैं

फडणवीस को सीएम बनाने के लिए बीजेपी संगठन मन बना चुका है

By ABHISHEK TIWARI , Newsfirst24.in

Published: November 26 , 2024, 01:22 PM

RSS formula: Fadnavis and Shinde should be given the CM post for two and a half years each

RSS का फार्मूला: ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे को CM बना सकते हैं

Maharashtra Ka CM Kaun Banega: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? रिजल्ट के तीसरे दिन भी यही कवायत चल रही है। अजीत पवार इस मुकाबले में नहीं है। वह इससे पीछे हट गए हैं। CM का मुकाबला सीधे तौर पर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच है। शिंदे ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। तो दूसरी तरफ बीजेपी संगठन फडणवीस को CM बनाने का मन बना चुकी है। एकनाथ शिंदे के सांसदों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। चुनाव नतीजों के तीसरे दिल लगातार CM बनाने की खबरों में अपडेट आ रहा है। इसी बीच आरएसएस ने ढाई-ढाई साल दोनों को सीएम बनाने का भी एक नया फार्मूला दिया है।

लगातार मंथन जारी है

महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे के तीन दिन बाद भी  महाराष्ट्र का CM कौन होगा?  इस पर लगातार मंथन जारी है।  मंगलवार को वर्तमान सीएम  एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राजभवन पहुंचकर CM  पद से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि उनका कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा था। इसके बाद नए सीएम बनाने की कवायद और तेज हो गई।

शिवसेना सांसद पीएम से मिलना चाह रहे हैं

RSS का फार्मूला: ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे को CM बना सकते हैं

शिवसेना के सांसद एकनाथ शिंदे को CM बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम से समय मांगा है। दरअसल, देवेंद्र फडणवीस जब से दिल्ली गए हैं तब से यह मानकर चला जा रहा है कि बीजेपी संगठन ने उनको सीएम बनने के लिए हरी झंडी दे दी है।

एकनाथ शिंदे गुट हर हाल में अपना सीएम चाहता है

एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायक अपनी पार्टी का सीएम बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। उनकी आपसी बैठकों में भी यह मत जाहिर कर चुके हैं कि एकनाथ शिंद को ही सीएम बनना चाहिए। उनकी वजह से ही महाराष्ट्र में इतनी सीटें मिली हैं। उनके कार्यकाल को देखते हुए वोट प्रतिशत बढ़े हैं। यह बात खुद शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी सर्वाजनिक रूप से बोल चुके हैं।

मोहन भागवत ने दिल्ली में बीजेपी संगठन से मुलाकात कर सीएम का फार्मूला दिया

RSS का फार्मूला: ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे को CM बना सकते हैं

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ बैठक की है। सूत्रों के अनुसार भागवत ने देवेंद्र फडणवीस  सीएम बनाने की सिफारिश की है। यदि एकनाथ शिंदे इस पर आपत्ति लेते हैं तो उन्होंने दोनों को ढाई-ढाई साल तक सीएम बनाने का फार्मूला भी दिया है। इसके पहले एक सीएम और दो डिप्टी सीएम बनाने की बात कही गई थी।

यह खबर भी पढ़ें नागपुर में दर्दनाक हादसा: छात्रों को पिकनिक ले जा रही स्कूल की बस पलटी; दो की मौत, कई छात्र घायल

 

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *