- आखिर कहां से आई नोटों की गडि्डयां जांच शुरू
- राज्यसभा की सीट संख्या 222 से नोटों की गड्डी बरामद की
- तेलंगाना राज्य से निर्वाचित हैं अभिषेक मनु सिंघवी
By Delhi BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December06, 2024, 12:37 PM
A bundle of notes found near Congress MP Manu Singhvi’s seat in Rajya Sabha; uproar in the House

दिल्ली। राज्यसभा की सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की। यह सीट वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। इस पर शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। आखिर यह पैसे कहां से आए? क्यों आए? पर जांच शुरू हो गई है।
जगदीप धनखड़ ने दी सूचना
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन में जानकारी देते हुए कहा कि मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच पड़ताल के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की। यह सीट वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है।
जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और ये सदन की गरिमा पर चोट है। सभापति को घटना की जांच करानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने भी मामले की जांच की बात कही।
500 रुपये के नोटों की एक गड्डी बरामद की
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन की नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी बरामद की। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और जांच चल रही है।
खरगे ने सभापति पर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति द्वारा इसे किसी एक पार्टी से जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब घटना की जांच होगी तो उसमें साफ होगा कि कौन दोषी है, लेकिन अभी किसी पर सीधे आरोप लगाना सही नहीं है।
मैं अनुरोध करता हूं कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और घटना की प्रामाणिकता स्थापित नहीं हो जाती, तब तक किसी भी सदस्य का नाम उजागर न किया जाए। इस पर सभापति ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी है और इसे किसी पार्टी विशेष से नहीं जोड़ा है।
यह खबर भी पढ़ें
आखिर कैसे माने शिंदे: बीजेपी के B प्लान की भनक लगते ही मनाने में एक्टिव हो गई थी शिंदे सेना
किरेन रिजिजू ने कह आखिर आपत्ति क्यों
मामले में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नियमित प्रोटोकॉल के अनुसार सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद एंटी-सैबोटेज टीम ने सीटों की जांच की। उस प्रक्रिया के दौरान नोट पाया गया और सीट नंबरों को डिकोड किया गया। सदस्यों ने उस दिन हस्ताक्षर भी किए। मुझे समझ में नहीं आता कि इस बात पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए कि अध्यक्ष को सदस्य का नाम नहीं लेना चाहिए।
अध्यक्ष ने सीट नंबर और उस विशेष सीट नंबर पर बैठे सदस्य का नाम सही ढंग से बताया। इसमें क्या गलत है? इस पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए? मैं अध्यक्ष की इस टिप्पणी से पूरी तरह सहमत हूं कि इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए और सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताएं भी बहुत वास्तविक हैं।
Connect YouTube channel
https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV
यह खबर भी पढ़ें
पीएम का रिश्तेदार बताकर उद्योग विभाग में नशे में काम कर रहा था अधिकारी, जमकर हुआ उत्पाद, देखे वीडियो
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा मैं तो केवल 500 को नोट लेकर गया था

वहीं आरोपों से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सदन में मिले पैसे उनके नहीं है और वे सदन में सिर्फ 500 का नोट लेकर गए थे।
मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपए का नोट साथ लेकर जाता हूं। मैंने इसके बारे में पहली बार सुना। मैं 12:57 बजे सदन में पहुंचा और सदन 1 बजे उठा, फिर मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में बैठा और फिर संसद से चला गया।















Leave a Reply