नांदेड़ से कुंवरचंद मंडले की रिपोर्ट
कांग्रेस की ओर से उत्तम रेडी और सचिन पायलट का महाराष्ट्र दौरा
2024 के होने जा रहे है विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस की ओर से उत्तम रेडी और सचिन पायलट को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है।
9 विधानसभा चुनाव क्षेत्र की बैठक बुलाई
जिसके चलते आज कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने नांदेड़ जिले के 9 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक के लिए जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सचिन पायलट ने बताया है कि जनता इस बार अब स्थिर सरकार और ईमानदार सरकार चाहती है।
यह भी पढ़ें-
VC सुभाष चौधरी: लगातार दबाव झेल रहे थे, चंदा कर अस्पताल का बिल चुकाया
महाराष्ट्र का संदेश पूरे देश में फैलेगा
उन्होंने ने आगे कहा महाराष्ट्र का संदेश पूरे देश में फैलेगा इसलिए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी, खरगे हमारे सभी गठबंधन के नेता उद्धव ठाकरे ,शरद पवार सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार भी साथ साथ करेंगे
सचिन पायलट का x अकाउंट
मराठवाड़ा कांग्रेस का पुराना गढ़
उन्होंने कहा मराठवाड़ा कांग्रेस का पुराना गढ़ रहा है। कांग्रेस से रेड्डी, और मैं आए हैं। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता से बात करेंगे जहां जहां भी हमारा गठबंधन लड़ रहा है वहां हम मजबूती से लड़कर जीतेंगे।
महाराष्ट्र राज्य में हमारी सरकार आएगी
उनका कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में हमारे अच्छी सीटे आई थी। इस बार विभानसभा में जनता महाविकास आघाड़ी का साथ देंगी और इस बार महाराष्ट्र राज्य में हमारी सरकार आएगी।











Leave a Reply