NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सैफ का हमलावर: ‘खिलाड़ी’ बना पुलिस के लिए ‘अनाड़ी’, 35 टीमों की तलाश जारी

सैफ का हमलावर: 'खिलाड़ी' बना पुलिस के लिए 'अनाड़ी', 35 टीमों की तलाश जारी

By Arvind Jadhav , Newsfirst24.in

Published: December 18, 2025, 08:57 AM

सैफ का हमलावर: 'खिलाड़ी' बना पुलिस के लिए 'अनाड़ी', 35 टीमों की तलाश जारी

मुंबई: सैफ अली खान पर हमले को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब भी खाली हाथ है। जिसे पुलिस अनाड़ी मानकर चल रही थी वह बड़ा खिलाड़ी निकला। वह कपड़े बदलकर पुलिस स्टेशन के आस-पास ही घूमता मिला। उसने चोरी के समय इतनी सावधानी बरती की उनके निशान मिलना मुश्किल हो रहे हैं। वह कपड़े बदलकर बार-बार पुलिस के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। लेकिन उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। जांच टीमों की संख्या 20 से बढ़ाकर अब 35 कर दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज से ‘खिलाड़ी’ की गतिविधियों का खुलासा

सैफ का हमलावर: 'खिलाड़ी' बना पुलिस के लिए 'अनाड़ी', 35 टीमों की तलाश जारी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कथित चोर ने वारदात के दौरान कई बुदधिमानी से रणनीतियां अपनाईं। सीसीटीवी फुटेज में वह आग नियंत्रण के लिए बनी सीढ़ियों से इमारत में प्रवेश करता हुआ दिखा। ऊपर जाते वक्त वह नंगे पैर था और बैग भरा हुआ था, लेकिन लौटते समय उसने जूते पहन रखे थे और उसका बैग खाली था।

हमलावर को वारदात के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए और ट्रेन पकड़कर वसई-विरार की तरफ जाते हुए देखा गया। इसके बावजूद, वह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का मानना है कि ‘खिलाड़ी’ को इमारत की पूरी जानकारी थी, और उसका इमारत के किसी अंदरूनी व्यक्ति से संबंध हो सकता है।

40 से अधिक बयान दर्ज हुए, हिरासत में लिया संदिग्ध गलतफहमी का शिकार निकला

राजनीतिक और बॉलीवुड से बढ़ते दबाव के कारण मुंबई पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। अब तक इस मामले से जुड़े 40 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इन बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह गलतफहमी का शिकार निकला।

चौंकाने वाली बात यह है कि असली ‘खिलाड़ी’ पुलिस स्टेशन के पास की सड़क पर घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दोबारा दिखाई दिया। इससे यह साफ होता है कि वह पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।

‘सैफ’ की ‘जान’ और पुलिस की ‘शान’ दांव पर

सैफ का हमलावर: 'खिलाड़ी' बना पुलिस के लिए 'अनाड़ी', 35 टीमों की तलाश जारी

इस घटना ने न केवल बॉलीवुड को, बल्कि मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा को भी हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस घटना की निंदा की है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ‘खिलाड़ी’ तकनीकी मदद से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा है, जिससे जांच और कठिन हो गई है। ऐसे में शहर के मुखबिरों को भी उसकी तलाश में लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें

सैफ अली खान हमले में एक संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की पूछताछ जारी

सैफ अली खान पर हमले में अपनो का हाथ तो नहीं, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी, 20 टीमें तलाश में जुटी

लड़कियों की फोटो खींचकर, उन्हें अश्लील बनाकर पोस्ट करने वाला पकड़ा गया

लड़कियों की फोटो खींचकर, उन्हें अश्लील बनाकर पोस्ट करने वाला पकड़ा गया

क्या पुलिस जल्द सुलझा पाएगी यह मामला?

‘खिलाड़ी’ के इस चतुर और शातिर अंदाज ने पुलिस की काबिलियत को चुनौती दी है। क्या मुंबई पुलिस इस रहस्य को सुलझाकर अपनी प्रतिष्ठा बचा पाएगी, या यह मामला और पेचीदा होता जाएगा? पूरे शहर की नजर इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिकी हुई है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *