NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

संभल हिंसा एक्शन: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान सहित 2500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संभल हिंसा एक्शन: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान सहित 2500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हिंसा में शामिल जिम्मेदारों पर एक्शन का सिलसिला शुरू

By up Desk, Newsfirst24.in

Published: November , 25 2024, 02:47 PM

संभल हिंसा एक्शन: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान सहित 2500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sambhal violence action: FIR lodged against 2500 people including Samajwadi Party MP Zia ur Rehman

संभल। संभल  में हई हिंसा के कारणों की और इसके लिए जिम्मेदारों पर एक्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत हिंसा में शामिल समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क और उनके बेटे सहित 2500 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इस घटना पर देश में सियासत गरमा गई है। सभी पार्टियों अपनी विचारधार के अनुसार इस घटना पर बयानबाजी कर रही हैं।

मुरादाबाद के कमिश्नर ने कहा एनएसए भी लगाया जाएगा

संभल की घटना पर मुरादाबाद के कमिश्नर अजनेय कुमार सिंह ने कहा, संभल में इस घटना को उकसाने और पत्थरबाजी करने के मामले में संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे के खिलाफ उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। 4 लोगों की मौत हो गई है।घायलों का इलाज चल रहा है। सख्त कार्रवाई की जाएगी, जरूरत पड़ी तो एनएसए भी लगाया जाएगा।

बर्क ने भड़काऊ भाषण दिया, इस पर तनाव हुआ

संभल हिंसा एक्शन: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान सहित 2500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के अनुसार सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी जो कल घायल हो गए थे, उन्होंने 800 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिया उर रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इन्होने भीड़ को उकसाया था। बर्क ने पहले भी भड़काऊ भाषण दिया था जिससे तनाव बढ़ा। घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

 सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से  आरोपियों को पहचानेंगे

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस मामले में कहा है कि 2500 लोगों के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से पहचानेंगे।

यह खबर भी पढ़ें

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? अजीत पवार शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने पर सहमत

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- यह गोलीबारी नहीं बल्कि हत्या है

संभल पथराव की घटना पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, संभल में मस्जिद 50-100 साल पुरानी नहीं है, यह 250-300 साल से अधिक पुरानी है और अदालत ने मस्जिद के लोगों की बात सुने बिना एक पक्षीय आदेश पारित कर दिया, जो गलत है। सर्वे के लिए आए लोगों ने हिंसा भड़काने वाले नारे लगाए हुआ। तीन मुसलमानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हम इसकी निंदा करते हैं। यह गोलीबारी नहीं बल्कि हत्या है। इसमें शामिल अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए और एक इसकी जांच कराई जानी चाहिए। वहां अत्याचार हो रहा है।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *