NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

जुनी पेंशन योजना की मांग पर सत्याग्रह, विधायक धीरज लिंगाडे के प्रति कर्मचारियों में नाराजगी

जुनी पेंशन योजना की मांग पर सत्याग्रह, विधायक धीरज लिंगाडे के प्रति कर्मचारियों में नाराजगी

By वसीम शेख अनवर
Published: march 06, 2025, 07:58 PM

जुनी पेंशन योजना की मांग पर सत्याग्रह, विधायक धीरज लिंगाडे के प्रति कर्मचारियों में नाराजगीबुलढाणा: सन 2005 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए जुनी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर वर्षों से संघर्षरत राज्य सरकारी कर्मचारी संगठनों ने आज राज्यव्यापी सत्याग्रह आंदोलन किया। बुलढाणा में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने अमरावती पदवीधर चुनाव क्षेत्र से चुने गए विधायक धीरज लिंगाडे पर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव के समय जुनी पेंशन योजना का मुद्दा उठाने वाले विधायक अब इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

जुनी पेंशन योजना की मांग पर सत्याग्रह, विधायक धीरज लिंगाडे के प्रति कर्मचारियों में नाराजगीकर्मचारी संगठनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी शामिल हुए और सरकार से जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की।

यह खबर भी पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का खेल: ACB ने रंगेहाथों पकड़ा रोजगार सेवक को

बोधगया महाबोधि महाविहार को ब्राह्मण पंडों से मुक्त करने हेतु गोंदिया में धरना प्रदर्शन

यवतमाल: 24 दिन बाद घायल पीसी बाघिन का सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल में छोड़ा गया

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *