NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

उद्धव गुट के शिवसेना नेता के अपहरण से सनसनी, अधिकारियों खुद मैदान में उतरे और आरोपियों को पकड़ा

नांदेड़ में उद्धव गुट के शिवसेना नेता का अपहरण

By कुंवरचंद मंडले, Newsfirst24.in

Published: December15 , 2024, 01:47 PM

  • पुलिस ने दो घंटे में सात आरोपियों को दबोचा
  • पैसों के लेनदेन पर हुआ अपहरण का खुलासा
  • चंदासिंघ कॉर्नर पर रिहा किया गया शहर प्रमुख
  • लोकल क्राइम ब्रांच ने ढाबे पर मारा छापा
  •  तीन खंजर और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त
  •  सभी आरोपी नामचीन अपराधी, जांच जारी
  •  गौरव कोटगिरे: उद्धव गुट के शिवसेना नेता
  •  पुलिस की तेज कार्रवाई से आरोपियों की धरपकड़
  •  अपहरण या कोई और साजिश? पुलिस जुटी जांच मेनांदेड़ में उद्धव गुट के शिवसेना नेता का अपहरण

नांदेड़।  नांदेड़ के उद्धव ठाकरे शिवसेना गुट  के शहर प्रमुख गौरव कोटगिरे  के अपहरण से सनसनी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस के आला अधिकारी मैदान में उतरे और दो घंटे में अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।

रात  9 बजे के दरम्यान शहर के बाफना पॉईंट से अपहरण  

गौरव कोडगिरे शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के कट्टर कार्यकर्ता हैं। उनके पास नगर प्रमुख पद की जिम्मेदारी है। वे सोशल मीडिया पर भी हमेशा एक्टिव रहते हैं उनको  रात  9 बजे के दरम्यान शहर के बाफना पॉईंट से अपहरण करके के बाद नांदेड पुलीस दो घंटे के भीतर सात आरोपीयो को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन बड़े खंजर एक स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस ने जप्त कर शहर के इतवारा पुलिस थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया ।

गौरव को खंजर लगाकर वहां से उठे ले गए

नांदेड़ में उद्धव गुट के शिवसेना नेता का अपहरण

महाराष्ट्र मे बीड मे घटा अपहरण का मामला सुर्खियों में है। यह मामला चौंकाने वाला है।  गौरव अपनी कार का काम करने के लिए एक गैरेज पर गए थे, घटना रात करीब 9 बजे की है।

गौरव के पास सात अज्ञान लोग आए और गौरव को खंजर लगाकर वहां से उठे ले गए इस अपहरण की खबर शहर में पता चली तो बड़ी सनसनी मच गई। इस घटना की गैरेज के मालिक ने उसके परिजन को जानकारी दी कि गौरव को कुछ लोगों ने खंजर लगाकर उनका अपहरण किया।

अपहरण था या स्टंट? पुलिस इसकी जांच कर रही

परिजनों ने पुलिस को बताया पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया हालांकि, महज दो घंटे में ही अपहरणकर्ताओं ने शहर प्रमुख गौरव को शहर से कुछ दूरी चंदासिंघ कॉर्नर पर रिहा कर दिय। पुलिस गौरव कोटगिरे को थाने लाई।  उनसे पूछताछ की गई।  गौरव के फरियाद पर इतवारा पुलिस थाना में अज्ञान सात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। क्या ये वाकई अपहरण था या स्टंट? पुलिस इसकी जांच कर रही।

 गौरव कोटगिरे फोर व्हीलर खरीदी-बिक्री का व्यापार करते है और उद्धव ठाकरे गुटके शिवसेना शहर प्रमुख है। वे उद्धव ठाकरे के कट्टर समर्थक है। अपहरण होते ही शहर में खलबली मच गई। गौरव ने विधानसभा चुनाव में विरोधियो के खिलाफ काम किया इस कारण उनका अपहरण तो नहीं किया गया?  इसकी भी चर्चा हो रही थी।

जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम और छह टीम गठित की

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने  अपराधियों की तलाश के लिए लोकल क्राइम ब्रांच की टीम और छह टीम गठित किए गए थे आखिरकार लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने खुफिया जानकारी से अपराधियों को नांदेड़ शहर से कुछ ही दूरी पर मारतला गांव के पास एक ढाबा पर खाना खा रहे थे वही पुलिस ने छापा मारा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें

अल्लू अजुर्न की कैसे गुजरी जेल में एक रात… अंदर की खबर पढ़िए

एक ढाबे से आरोपियों को पकड़ा, उन्होंने कहा गाड़ी खरीदी का विवाद था

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी और पूछताछ की आरोपियों ने बताया है कि गौरव कोटगिरे ने हमसे कुछ लख रुपए लिए गाड़ी खरीदी के लिए उन्होंने गाड़ी भी नहीं दी ना पैसे दिए बार-बार हम कह रहे थे कि हमारे पैसे लौटा दो नहीं तो गाड़ी हमें दे दो लेकिन गौरव ने पैसे भी नहीं लौटाए इसीलिए हमने उसे उठाकर लेकर गए और उनसे पैसे मांगे।

आरोपियों ने कहा- पुलिस की नाकाबंदी की जानकारी लगी, इसलिए रास्ते में छोड़ा

हमें लगा आगे पुलिस ने नाकाबंदी लगा दी है इस डर से गौरव को चंदासिंघ कॉर्नर पर छोड़ दिया ऐसा आरोपियों ने पुलिस को जांच में बताया है जबकि यह सभी आरोपी पर बड़े अपराधी है इनपर हत्या ,फिरौती, डाका के मामले अलग अलग पुलिस थाना में दर्ज है। ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक अबिनाश कुमार ने दी है। पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *