NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों का विरोध, हाईवे जाम किया

आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों का विरोध, हाईवे जाम किया
  • मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को जाम  किया
  • भरत गोगावले के समर्थन में नारेबाजी की गई
  • नील तटकरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in

Published: December 19 , 2025, 02:41 PM

Shiv Sainiks protest against Aaditi Tatkare being made guardian minister, block highway

रायगढ़। रायगढ़ में महायुती के भीतर पालकमंत्री पद को लेकर गहराए विवाद के कारण शिवसैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा। आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

महाड में शिवसैनिकों का उग्र प्रदर्शन

आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों का विरोध, हाईवे जाम किया

महाड तालुका के नांगलवाड़ी इलाके में शिवसैनिकों ने टायर जलाकर हाईवे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भरत गोगावले के समर्थन में नारेबाजी की गई और एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।

पालकमंत्री पद पर नाराजगी का असर

भरत गोगावले को पालकमंत्री का पद नहीं दिए जाने से शिवसैनिकों में भारी नाराजगी है। नाराज कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुनील तटकरे के खिलाफ विरोध

आदिती तटकरे को पालकमंत्री बनाए जाने पर शिवसैनिकों का विरोध, हाईवे जाम किया

शिवसैनिकों ने एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका विरोध किया। उनका आरोप है कि भरत गोगावले को पालकमंत्री का पद न देकर अन्याय किया गया है।

गोगावले का समर्थन और सरकार पर दबाव

भरत गोगावले के समर्थन में शिवसैनिकों ने उनकी जयजयकार की और महागठबंधन सरकार पर गोगावले को पालकमंत्री बनाने के लिए दबाव बनाया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनका विरोध और तेज होगा।

यह भी खबर पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली के पालक मंत्री बने, देखें महाराष्ट्र में कौन किस जिले का पालकमंत्री बना

सैफ का हमलावर गिरफ्तार, रेलवे पुलिस ने पकड़ा, बड़ी-बड़ी जांच टीमें नहीं पकड़ पाई थीं

किसान ने अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर बैंक में कीटनाशक पिया

शिवसैनिकों का प्रदर्शन सरकार के लिए चेतावनी

रायगढ़ में महागठबंधन के भीतर छिड़े इस विवाद ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। शिवसैनिकों का प्रदर्शन सरकार के लिए चेतावनी है कि पालकमंत्री पद को लेकर उनकी मांगों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *